{"_id":"3a1d8a3e9debcccc3520e870d221c335","slug":"now-the-led-should-light-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एलईडी से जगमगाएगा नारनौल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब एलईडी से जगमगाएगा नारनौल
narnaul
Updated Fri, 09 May 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब एलईडी से जगमगाएगा नारनौल
शाम ढलते ही अब अंधेरे के कारण होने वाली वारदातों पर अंकुश लगेगा। शहर की सीमा में नगर परिषद अब एलईडी लाइट्स लगवाएगी। प्रोजेक्ट के लिए 45 लाख रुपये की लागत से 200 ओक्टनल पोल खरीदे जा चुके हैं। इन पोल पर 120 वाट की 400 एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) लगवाई जाएंगी।
1 मई 2011 को स्थानीय आईटीआई मैदान में रैली के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शहरी सीमा तक लाइट लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद नगर परिषद ने 45 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था। फरवरी में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। परिषद ने 200 पोल की खरीद के लिए टेंडर निकाले। प्रक्रिया के बाद अब नगर परिषद में 9 मीटर लंबे पोल आ चुके हैं।
- कहां-कहां लगाए जाएंगे पोल
नगर परिषद के लाइट इंस्पेक्टर सोमवीर के मुताबिक महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन से लेकर नसीबपुर तक (शहरी सीमा), रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले से लेकर चिंकारा रेस्ट हाउस तक और सिंघाना रोड पर हीरो होंडा चौक से लेकर रघुनाथपुरा की पहाड़ी तक एलईडी (स्ट्रीट लाइट जैसी दिखने वाली) लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यहां सड़क के बीचोबीच डिवाइडर हैं, वहां पोल लगाए जाएंगे। वहीं जहां डिवाइडर नहीं हैं, वहां सड़क किनारे पोल लगाए जाएंगे। वहीं शहरी क्षेत्र में भी पोल लगाएं जाएंगे। महावीर चौक से अग्रसेन चौक तक भी पोल लगाकर एलईडी लाइट लगाई जाएगी।
एलईडी के लिए 2 करोड़ का बजट
शहर में 200 पोल आ चुके हैं। इन पर लगने वाली 400 एलईडी लाइट का एस्टिमेट 2 करोड़ रुपये का बना है। सभी एलईडी 120 वाट की होगी। हालांकि यह महंगी लाइट है। इसके पीछे नगर परिषद का तर्क है कि एक बार पैसा जरूर ज्यादा लगेगा, लेकिन बिजली बिल कम आएगा। इसे उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए जनवरी माह में भेजा गया था। उम्मीद है कि अगले माह यह राशि मंजूर होकर नगर परिषद आ जाएगी।