फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   now swat comando will protect

अब स्वैट कमांडो करेंगे शहर की सुरक्षा

Sun, 21 Dec 2014 02:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक Updated Sun, 21 Dec 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा में अब स्वैट (स्पेशल वेपन एवं टेक्टिस) कमांडो सुरक्षा तैनात होंगे।
विज्ञापन


हाथों में एके 47, आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर काली वर्दी, बुलेट प्रूफ जैकेट और साथ में पिस्टल से लैस ये कमांडो शहर की सड़कों पर तैनात होंगे।

ये स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त कमांडो हैं जो आतंकी गतिविधियों से निपटने तक में सक्षम होंगे। अगले एक-दो दिन में ये कमांडो रोड पर नजर आने शुरू हो जाएंगे।


पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आतंकियों द्वारा मचाए गए कत्लेआम के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय से आए आदेशानुसार शहर में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन करने के आदेशों के बाद शहर में भी कमांडो को तैनात करने की तैयारी पूरी कर ली है। शहर में एमडीयू, पीजीआई, शहर के स्कूल, जाट शिक्षण संस्थान समेत शहर के बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होने के कारण भी रोहतक की संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है।
कमांडो तैयार, जल्द होंगे रोड पर
  शहर में क्यूआरटी के रूप में 10 कमांडों का विशेष रूप से चयन किया गया है। ये कमांडों विशेष ट्रेनिंग प्राप्त हैं और वे शारीरिक रूप से पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त हैं। पुलिस ने इन्हेें स्वैट कमांडो टीम का नाम दिया है। इन कमांडो के लिए विशेष ड्रेस भी तैयार कराई गई है। शरीर पर काले रंग की कमांडो वर्दी के साथ ही ये बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस होंगे। हथियारों के रूप में इनके पास एके 47 और आधुनिक माउजर, वायरलेस सेट भी रहेंगे। ये जिप्सी में तैनात रहेंगे और शहर में गश्त पर रहेंगे। कोई भी किसी तरह के आतंकी हमले की सूचना मिलने पर ये कमांडो तुरंत मोर्चा संभालेंगे और तब तक मोर्चे पर डटे रहेंगे जब तक अतिरिक्त पुलिस बल वहां नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में होगी गश्त  
ये स्वैट कमांडो हर समय गश्त पर रहेंगे। ये कमांडो की टीम मुख्य शिक्षण संस्थानों जिनमें एमडीयू, पीजीआई, शहर के स्कूलों, रेलवे स्टेशन, कोर्ट कैंपस, तिलयार लेक, लघु सचिवालय, बस स्टैंड, मॉल्स आदि में घूमते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शहर की सुरक्षा के लिए स्वैट कमांडो की तैनाती की जा रही है। रोहतक में तैनात पुलिस कर्मियों में से ऐसे 10 युवा कर्मियों को चुना गया है जो विशेष रूप से ट्रेनिंग प्राप्त हैं। उन्हें आधुनिक हथियारों के साथ अन्य उपकरणों से भी लैस किया जाएगा।’ -शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed