फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Not a good mark

अच्छे नहीं आसार

Mon, 31 Aug 2015 08:24 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Not a good mark

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर कदम खींचने के एक दिन बाद ही मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही की विकास दर के आंकड़े मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बनकर आए हैं। रेटिंग एजेंसी मूडी ने भी कुछ दिन पहले भारत की विकास दर गिरने का अनुमान जताया था, लेकिन खुद सरकार ने अनुमान जताया गया था कि विकास दर साढ़े सात फीसदी के आसपास रह सकती है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर साढ़े सात फीसदी दर्ज की गई थी, जिसके बाद ही सरकार ने 2015-16 में इसके आठ फीसदी से ऊपर ही रहने का अनुमान जताया था। कहने की जरूरत नहीं कि ताजा आंकड़े सरकार के लिए चुनौती बनकर आए हैं, जिसके लिए यह अच्छी खबर नहीं है कि आधारभूत संरचना से जुड़े आठ अहम क्षेत्रों में विकास दर घटकर सिर्फ 1.1 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद से मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में खासा जोर दिया है, जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की संभावनाएं भी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसमें कुछ खास नहीं हो सका है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में आठ फीसदी के बजाय सिर्फ 7.2 फीसदी की विकास दर दर्ज की गई है। असल में 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम की जिस दमखम के साथ शुरुआत की गई थी, उसके अनुरूप इसने असर नहीं दिखाया है। इसी तरह कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र में सिर्फ 1.9 फीसदी की विकास दर देखी गई, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में यह 2.6 फीसदी थी।
विज्ञापन


यही नहीं, मानसून को लेकर जो अनुमान जताए गए थे, वे भी सही साबित हो रहे हैं, जिससे अनेक क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। यानी आने वाली तिमाहियों में कृषि क्षेत्र की चुनौती बढ़ती जाएगी। संतोष की बात है कि भारत की विकास दर में वृद्धि अब भी चीन से अधिक है और कमोबेश प्याज जैसे उत्पादों की कीमतों में मौसमी उछाल के बावजूद मुद्रास्फीति नियंत्रित है। हालांकि इसके पीछे कच्चे तेल के दाम में जारी गिरावट एक बड़ा कारण है। वास्तव में सरकार को आसन्न संकट से उबरने के लिए रिजर्व बैंक के साथ पहल करनी चाहिए, ताकि ब्याज दरों में कमी की जा सके, जिससे उपभोक्ताओं के साथ ही निवेशक भी उत्साहित हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed