{"_id":"fab69d5cda9a238b3e776436a805b6fb","slug":"north-zone-inter-uni-champ-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन कबड्डी चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में खेली जा रही नॉर्थ जोन वुमेन कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के दांव ने आखिरी मिनटों में टीम को जीत दिर्लाई।
रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला और हिमाचल यूनिवर्सिटी, शिमला के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरी तीन मिनट में पटियाला की टीम ने तीन प्वॉइंट से बढ़त बनाते हुए शिमला की टीम हराया।
पटियाला की टीम की तरफ से सुमन व भतेरी देवी ने अपने दांव दिखाते हुए टीम को 29-26 से जीत दिलाई। वहीं दिन का पहला मुकाबला बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी और एमजेपीआर, बरेली के बीच खेला गया जिसमें बरेली ने एकतरफा मुकाबले में झांसी को 51-12 से हराया।
एमडीयू के इंडोर स्टेडियम में खेली जा रहे कबड्डी प्रतियोगिता में दिन में चार मुकाबले हुए। दिन के दूसरे मुकाबले में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम को 31-13 के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों ने 50-22 के अंतर से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान पूर्व छात्र कल्याण अधीक्षक जनार्दन शर्मा, हाकी प्रशिक्षक केएस सैनी, डॉ. सुरजीत, डॉ. सुमन तंवर ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि सोमवार को क्वार्टर फाइनल के सभी मैच 9.30 बजे से खेले जाएंगे।