फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Nokia Pureview 808 good phone in its range

अपनी रेंज में जबरदस्त है नोकिया 'प्योरव्यू 808'

Fri, 10 Aug 2012 11:15 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2012 11:15 AM IST
विज्ञापन
Nokia Pureview 808 good phone in its range

नोकिया ने आखिरकार अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन 'प्योरव्यू 808' भारतीय बाजार में लांच कर दिया। नोकिया के 'प्योरव्यू 808' की लांचिंग से सैमसंग गैलेक्सी S-3 और एचटीसी वन जैसे स्मार्टफोन को चुनौती मिल सकती है। इस फोन में नोकिया ने 41 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा लगाया है। 'प्योरव्यू 808' में नोकिया ने जबरदस्त फीचर दिए है। आइये नजर डालते है प्योरव्यू की खूबियों पर-

विज्ञापन


डिजाइन
प्योरव्यू का लुक नोकिया 603 से काफी मिलता है। साइज 123.9x60.2x13.9 एमएम है, जो 603 से थोड़ा बड़ा है। इसकी 360 x 640 पिक्सल की चार इंच की काफी बड़ी टचस्क्रीन डिस्पले है। जिस पर इमेज और वीडियो बेहतरीन दिखते हैं। नोकिया प्योरव्यू 808 का वजन 169 ग्राम है, जो कि काफी हैवी है।
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
प्योरव्यू 808 स्मार्टफोन नोकिया बेले ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें सिंगल कोर 1.3 गीगाहटर्ज प्रोसेसर है। प्योरव्यू में 512 MB की रैम और 1GB रोम है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16 GB है, जिसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरा
नोकिया ने अभी तक N8 में सबसे ज्यादा 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस बार कंपनी ने प्योरव्यू 808 में 41 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इसमें 1/1.2 इंच का इमेज सेंसर लगा हुआ है। प्योरव्यू में प्रो इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे ली गई फोटो की क्वालिटी बेहतरीन है। इसमें 30 fps पर वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है।

बैटरी बैकअप
नोकिया ने अपने इस स्मार्टफोन में 1400 mAh की दमदार बैटरी इस्तेमाल की है। कंपनी का दावा है कि नोकिया 808 से 2G पर लगातार 11 घंटे और 3G पर 6.5 घंटे तक बात की जा सकती है।


कीमत
कंपनी ने भारतीय बाजार में नोकिया प्योरव्यू की कीमत 33,899 रुपये रखी है। जो कि सैमसंग के S-3, एचटीसी वन और सैमसंग एक्सपीरिया से काफी कम है। भारतीय बाजार में गैलेक्सी S-3 की कीमत 43,180 रुपये और एचटीसी वन की कीमत 42,999 रुपये है। इन फीचर्स के साथ इसके दाम काफी आकर्षक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed