{"_id":"ab62a11d659293b84b8581fc6f1ad849","slug":"new-way-of-banking-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिनों में बैंक से रुपए का लेन-देन ऐसे होगा!","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कुछ दिनों में बैंक से रुपए का लेन-देन ऐसे होगा!
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Aug 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य में जब आप बैंक जाएंगे, तो हो सकता है वहां आपकी सेवा में कोई कर्मचारी मौजूद न हो। ये कोरी कल्पना नहीं है, ऐसा हो चुका है। सेंट्रल लंदन की बार्कलेज फाइनेंशियल सर्विसेज की एक ब्रांच पूरी तरह बदल चुकी है।
विज्ञापन
अब यहां न कोई काउंटर है, न कोई कैशियर और न ही लंबी लाइन। बैंक की मानें तो भविष्य में उसकी 1600 अन्य शाखाओं को भी इसी तरह बदल दिया जाएगा। वजह है एक तथ्य का सामने आना।
विज्ञापन
इस तथ्य के मुताबिक पिछले काफी समय से ऑनलाइन सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले 80 प्रतिशत कस्टमर्स की तुलना में 47 प्रतिशत बैंक कस्टमर्स एक महीने में एक बार ही बैंक की ब्रांच का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
कंप्यूटर और मोबाइल यूजर्स इन गलतियों को कभी न दोहराएं
ऐसे में बैंक कर्मचारी रखने की बजाय ऑनलाइन सुविधाएं जुटाने पर जोर दे रहे हैं। जहां तक अपनी तरह के इस अनोखे बैंक की बात है, तो इसमें दाखिल होते ही आपको दिखेगा दीवार पर टंगा एक फोन। ये फोन कस्टमर सर्विसेज के लिए एक हॉटलाइन है।बैंक में अलग-अलग काउंटर हैं। इनके बीच में एक स्क्रीन है, एक तरफ आपका बैग वगैरह रखने के लिए प्लेटफॉर्म है और दूसरी तरफ लेनदेन के लिए खासतौर पर बने इलेक्ट्रॉनिक मशीनें हैं।