{"_id":"db0b01caed6288123e58b6c3a7fd1908","slug":"neeraj-pandey-book-trending-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज पांडे की 'गालिब डेंजर' ने मचाया तहलका","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नीरज पांडे की 'गालिब डेंजर' ने मचाया तहलका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ए वेड्नसडे' और 'स्पेशल 26' जैसी शानदार फिल्में देने वाले नीरज पांडे ने अपनी पहली किताब 'गालिब डेंजर' 2 दिसंबर को लॉन्च की थी। लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस किताब को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
सेलेब्रिटी से लेकर आम ट्विराटी भी इस नई किताब की चर्चाएं कर रहे हैं। नीरज पांडे की इस किताब का विमोचन उनकी फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खैर ने एक लिटरेचर फेस्ट में किया।
विज्ञापन
लेखक नीरज पांडे की ये किताब भारत के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। इसमें एक युवा टैक्सी ड्राइवर की कहानी है। उसके अंडरवर्ल्ड में फंसने का ब्योरा दिया गया है। पूरी किताब की कहानी इसी टैक्सी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
इस किताब के लॉन्च के बाद ट्विटर पर इसे लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पढ़िए ट्विटर पर आई इससे जुड़ी कुछ प्रतिक्रियाएं।
फिल्म प्रोड्यूसर और लेखक प्रीतिश नंदी @PritishNandy ट्विटर पर लिखते हैं कि अपने पसंदीदा फिल्म लेखकों में से एक नीरज पांडे की किताब पढ़ना अच्छा अनुभव है।
वहीं नीरज पांडे के एक प्रशंसक नीरज धर @ndbros लिखते हैं कि भारत की ट्विटर ट्रेडिंग में नीरज पांडे की नई किताब का इतना हल्ला है। इससे अच्छी खबर मेरे लिए कोई और हो ही नहीं सकती।
रोहित ध्यानी @Dhyani1811 लिखते हैं कि मैं अपने प्रिय फिल्मकार नीरज पांडे को उनकी नई किताब के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
नीरज की एक और प्रशंसक पूर्वा @tweetaholik लिखती हैं कि जिस तरह लोग उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं, उम्मीद है उनकी ये किताब उसी तरह खूब नाम कमाएगी।
नीरज की इस किताब को लेकर ट्विटर पर काफी ट्वीट्स किए जा रहे हैं। जिस वजह से सुबह से ही नीरज पांडे खुद और उनकी किताब का नाम #GhalibDanger दोनों ट्विटर के ट्रेडिंग चार्ट पर हैं।