फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   murder kill by knife

गले में घोंपी कैंची, सरिए से किए चेहरे पर वार

Sun, 28 Sep 2014 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 28 Sep 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलोनी में घरेलू कलह के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की गले में कैंची घोंपकर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


चेहरे और गले के पास सरिए से कई वार भी किए गए हैं। झगड़े की सूचना पर पत्नी के मामा ने फोन किया तो कहा, मैंने जो करना था, वह कर दिया। अब सारा झंझट ही खत्म हो गया है।

शव को चद्दर में बांधा और फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी मदन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में कई जगह छापामारी के बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिलती है कि जनता कॉलोनी निवासी पिंकी की हत्या कर दी है। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस पहुंची तो पिंकी का शव लहूलुहान हालत में पलंग पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि रात में पिंकी व उसके पति मदन के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के आवेश में मदन ने उसके गले में कैंची घोंप दी और चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे पिंकी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सरिये से भी उसके चेहरे पर कई वार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी ने किया था मामा को फोन
पूछताछ में सामने आया कि पिंकी ने शुक्रवार रात 12 बजे छिछड़ाना निवासी अपने मामा देवेंद्र को फोन किया था। बताया था कि मदन उसके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की बात कह रहा है।
अब जो करना था कर दिया, झंझट खत्म
देवेंद्र ने उसके पति के मोबाइल पर फोन किया और उसे मारपीट न करने की बात कही। इस पर देवेंद्र ने यह कहकर फोन काट दिया कि उसने जो करना था, वह कर दिया, अब सारा झंझट खत्म हो गया है। देवेंद्र ने मदन को ये भी कहा कि जो हो गया सो हो गया, अब उसे पीजीआई ले जाओ। लेकिन, वह उसे पीजीआई लेकर नहीं गया। देवेंद्र का कहना है कि यदि वह उसे पीजीआई ले जाता तो शायद वह बच जाती।
रात को ही घर पहुंचा मामा
मदन के फोन काटने के बाद अनहोनी की आशंका पर देवेंद्र रात में ही पिंकी के मकान पर पहुंच गया। हालात देखे तो तुरंत पिंकी की मां और पुलिस को सूचित किया। मां रोशनी देवी निवासी इस्माइला बी और थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने रोशनी देवी के बयान पर मदन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।
शव ठिकाने लगाने की थी योजना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस हालात में पिंकी का शव चद्दर में बंधा हुआ था, उससे लग रहा है कि मदन शव को ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन शव के भारी होने के कारण वह उसे उठाकर नहीं ले जा सका। इसलिए वह घर के बाहर का कुंडा लगाकर फरार हो गया।
15 साल पहले हुई शादी, शुरु से ही विवाद
बताया जा रहा है कि मदन पेशे से इलैक्ट्रीशियन है। उसका और पिंकी का विवाह 15 वर्ष पहले हुआ था। विवाह के बाद पिंकी को दो लड़के हुए। इनमें एक 11 वर्ष और दूसरा 9 वर्ष का है। शुरू से ही दोनों की नहीं बनी। कई बार पंचायत भी हुईं। विवाद के कारण ही उनके दोनों बच्चों में से एक अपने मामा और दूसरा अपनी बुआ के घर पर रहता है। मदन काम के सिलसिले में नोएडा रहता था और वहां से ही आता जाता था।

वर्जन :::
‘जनता कॉलोनी में पिंकी नाम की महिला की हत्या की गई है। परिजनों ने उसके पति मदन पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
हरनारायण राठी, एसएचओ, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed