{"_id":"e4b74b96-db0d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"movie-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर देखिए बॉलीवुड की नई फिल्में ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मोबाइल पर देखिए बॉलीवुड की नई फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आप गूगल प्ले पर सिर्फ किताबें पढ़ते आए हैं। लेकिन गूगल प्ले पर किताबों के साथ अब आप हालिया बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
भारत के लिए गूगल प्ले ने नया मूवी स्टोर लॉन्च किया है। गूगल ने अपने इस ऐप को भारत के अलावा मैक्सिको में भी लॉन्च किया है।
नए ऐप में आप हिन्दी के अलावा अंग्रेजी फिल्म 50 से 490 रुपए में खरीदकर खरीद सकते हैं। मूवी खरीदने के बाद आपके एकाउंट में सेव हो जाएगी। एक बार मूवी खरीदने के बाद इसे 5 डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्ले स्टोर को मोबाइल और वेब, दोनों वर्जन में शुरू किया गया है। इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास गूगल एकाउंट होना जरूरी है।
मूवी स्टोर के मोबाइल वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए इसे डाउनलोड करना होगा। इस ऐप्लिकेशन को गूगल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
फोन के अलावा इस ऐप्लिकेशन को play.google.com/movies पर जाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन