फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   motive of this attack

इस हमले का मकसद

Fri, 23 May 2014 07:41 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
motive of this attack

अफगानिस्तान के सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले शहर हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाने की आतंकियों की मंशा वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर मुस्तैदी का परिचय तो दिया है, इसके बावजूद ठीक इस समय हुए हमले की अनदेखी करना कठिन होगा।

विज्ञापन


यह हमला उस समय हुआ है, जब नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत सभी दक्षेस देशों के शासनाध्यक्षों को निमंत्रित किया गया है, और अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई भारत रवाना होने ही वाले हैं। साफ है कि ऐसे समय हमला करके दोस्ती और मेल-मिलाप की ताजा पहल को झटका देने की कोशिश की गई है। इस समय जहां भारत में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है, वहीं हामिद करजई के बाद अफगानिस्तान भी नए दौर में प्रवेश करने वाला है।
विज्ञापन


दो वजहों से अफगानिस्तान के भविष्य के प्रति चिंता बढ़ी है-एक तो नाटो सैनिकों की वतन वापसी के बाद वहां असुरक्षा का खतरा बढ़ जाएगा। इसके अलावा मध्य जून में वहां होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में बाहरी देशों, खासकर पाकिस्तान की अवांछित सक्रियता आशंकित करती है। काबुल में भारत की बढ़ती मौजूदगी दरअसल उस तबके को लंबे अरसे से खटकती रही है, जो अफगानिस्तान को पिछड़ा मुल्क बनाए रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत चूंकि अफगानिस्तान के मददगार देशों में प्रमुख है, ऐसे में, आतंकी तत्वों का इसके प्रति गुस्सा समझ में आता है। वाणिज्य दूतावासों पर लगातार हमले कर वे दोतरफा कारोबारी रिश्ते को ठप करना चाहते हैं। पिछले साल भी जलालाबाद स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया गया था। गौरतलब है कि 2008 और 2009 में काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर जब भीषण आतंकी हमले हुए थे, तब नई दिल्ली के अलावा वाशिंगटन ने भी उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया था।


हालांकि ताजा हमले की पाकिस्तान ने भी आलोचना की है, जो स्वागतयोग्य तो है, पर बेहतर यही होगा कि वह अफगानिस्तान में स्थिरता और विकास के लिए काम करे। हिंसा और अस्थिरता का अपना पुराना एजेंडा जारी रखकर आतंकी तत्व अगर अफगानिस्तान समेत उसके पड़ोसी देशों को डराना चाहते हैं, तो वे उसी तरह विफल होंगे, जैसे हेरात में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed