फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   mdu fir on ex leader

एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान पर मामला दर्ज

Wed, 05 Nov 2014 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 05 Nov 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
थाना पीजीआई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान दयानंद छिक्कारा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अजमेर सिंह ने तत्कालीन अध्यक्ष दयानंद छिक्कारा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें बिना वजह सस्पेंड कर दिया।


इसके साथ ही आरोप लगाया था कि यह सारा काम धोखाधड़ी करते हुए किया गया है। मामले को लेकर काफी समय तक विवाद भी चलता रहा।

इसी विवाद को लेकर बाद में अजमेर सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। कोर्ट ने मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। बता दें कि अजमेर सिंह हाल ही में हुए चुनाव में संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश पर ही मामला दर्ज हुआ होगा। थाना प्रभारी एमआई खान ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर दयानंद छिक्कारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed