फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   maleria problem wind

पछवा से कम हुआ मलेरिया का प्रकोप

Tue, 30 Sep 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 30 Sep 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
पिछले करीब 10 दिन से चल रही पछवा ने बीमारियों से राहत दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की मदद की है।
विज्ञापन


खेत और खाली प्लाटों में जमा गंदा पानी पछवा की वजह से सूखने लगा है। विभाग के मुताबिक पिछले 15 दिनों से मलेरिया का कोई केस नहीं आया है। इस साल केसों की संख्या फिलहाल 51 ही है, पिछले साल अब तक ऐसे केसों की संख्या 145 थी।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पछवा हवा के दौरान बीमारियां होने की आशंकाएं कम हो जाती हैं। कारण यह हवा नमी को सोख लेती है। नमी के कारण ही अधिकतर बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन


इस समय खेत और शहर की कॉलोनियों में खाली पड़े प्लाटों में पानी जमा है। पछवा चलने से यह पानी तेजी से सूख रहा है। हवा के कारण गंदे पानी में मादा एनीफीलिज का लारवा तैयार नहीं हो पा रहा है। बात सुनने में भले ही अटपटी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि पछवा के बहाव के कारण विभाग की परेशानी आधी कम हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है विभाग अपना अभियान रोक दे। लारवा पर काबू पाने के लिए विभाग भी कमर कसे हुए है।
यह है वैज्ञानिक तर्क
वैज्ञानिक तर्क यह है कि पछवा को निरोगी हवा का नाम भी दिया गया है। इस हवा में मच्छर मक्खी के अलावा तमाम तरह के कीटाणुओं की संख्या कम हो जाती है। चिकित्सक पछवा को एंटीबायटिक का नाम भी देते हैं। पछवा का बहाव मरीज के घाव को जल्द सुखा देता है। इस हवा से नमी कम हो जाती है। जिस कारण उमस से राहत मिलती है।

पड़ता है प्रभाव
पछवा हवा का वातावरण पर काफी प्रभाव पड़ता है। इससे वातावरण में व्याप्त कीटाणुओं की संख्या कम हो जाती है, जिससे बीमारियां भी कम होती हैं। मच्छर कम होते हैं। जिससे मलेरिया के केस भी कम होते हैं। यह बात सही है कि पिछले 15 दिन में मलेरिया का कोई भी नया केस नहीं आया है। इसे लेकर विभाग भी गंभीर है।
डा. शिव कुमार, जिला सिविल सर्जन रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed