{"_id":"ecc8343ff2b69390d0ab5f1b8f72fb4b","slug":"m-k-l-parav-h-s-ha-gha-taka-k-ra-m-kaida-rah-bacc-the-car-was-locked-up-in-an-hour-and-half-from-mother-to-child-neglect","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की लापरवाही से डेढ़ घंटे तक कार में कैद रहा बच्चा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मां की लापरवाही से डेढ़ घंटे तक कार में कैद रहा बच्चा
Sonipat
Updated Tue, 13 May 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसवां मील के पास एक बच्चा मां की लापरवाही के कारण काफी समय तक कार में कैद में रहा। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। घटना के दौरान लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई थी।
एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक महिला चिकित्सक सोमवार को अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गई थी। वह अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी साथ ले गई। जब वह अपने एक बच्चे को स्कूल बस में बैठाने गई तो गलती से गाड़ी की चाबी अंदर ही छोड़ दी। कार के सेंटर लॉक सिस्टम के कारण बच्चा कार में ही कैद हो गया। करीब दस मिनट बाद जब महिला चिकित्सक मौके पर पहुंची तो कार को अंदर से लॉक पाकर उसके पांव के नीचे से जमीन निकल गई। उसने कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। बाद में उसने आसपास के लोगों से चाबी मांगकर अपनी कार को खोलने का प्रयास किया, लेकिन कार नहीं खुली। इस पर चिकित्सक ने एक चाबी बनाने वाले को बुलवाया और करीब डेढ़ घंटे बाद कार को खोला जा सका। जिसके बाद ही महिला चिकित्सक ने राहत की सांस ली।