फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   llb student murder

एलएलबी के छात्र की हत्या

Wed, 10 Sep 2014 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 10 Sep 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
मकड़ौली के युवक की हत्या कर उसका शव गांव भालौठ के खेतों में फेंक दिया गया। युवक मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा था। युवक के चेहरे और माथे पर चोट के और गला दबाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


आशंका जताई गई है कि उसे ईंट मारी गई है। घटना का पता तब चला, जब ग्रामीण खेतों में चारा लेने गए थे। सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


मकड़ौली कलां निवासी रामभज ने बताया कि उसे भतीजे जयभगवान (28) का शव लाढ़ौत रोड पर आर्य समाज के आश्रम के पास गांव भालौठ के खेतों में पड़ा होने की सूचना सुबह साढ़े 9 बजे मिली। मौके पर पहुंचा तो देखा कि जयभगवान का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को जयभगवान के पास उसके किसी दोस्त का फोन आया था। फोन के बाद वह घर से अपनी स्विफ्ट गाड़ी से निकला था। इसके बाद से ही घर नहीं लौटा। सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed