{"_id":"b0177c36-1f5a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"ipad-mini-vs-nexus-7-vs-galaxy-tab-2-vs-kindle-fire-hd","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या चुनें आइपैड मिनी, नेक्सस 7 या गैलेक्सी टैब 2","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
क्या चुनें आइपैड मिनी, नेक्सस 7 या गैलेक्सी टैब 2
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Oct 2012 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइपैड के छोटे अवतार 7.9 इंच वाले आइपैड मिनी की लांचिंग के साथ ही ऐपल भी सस्ते और छोटे टैबलेट के सेग्मेंट में शामिल हो गया है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आइपैड मिनी 7 इंच के छोटे टैबलेट के मार्केट को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होगा। बात करते हैं इसी सेग्मेंट के अन्य टैबलेट की-
विज्ञापन
आइपैड मिनी
ऐपल के आइपैड मिनी की 7.9 इंच वाली की 1024x768 पिक्सल रेज्यूलूशन वाली आइपीएस डिस्पले है। यह बाजार में 16, 32 और 64GB के वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें ऐपल का नया ओएस iOS 6 है। नए टैबलेट में ड्युल-कोर ए5 प्रोसेसर और 5 मेगापिक्सल का आइसाइट रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फुल चार्ज होने पर आइपैड मिनी का 10 घंटे का बैटरी बैकअप है। इसमें 8 पिन वाला लाइटनिंग डॉक और 4.0 ब्लूटूथ है। टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ, 2G, 3G और 4G भी है। 17GB वाले बेस मॉडल की कीमत 17 हजार रुपये है।
विज्ञापन
नेक्सस 7
गूगल के नेक्सस 7 की 1280x800 रिज्यूलूशन की HD डिस्पले है। नेक्सस7 गूगल के एंड्रायड 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम (जेलीबेन) पर बेस्ड है। इसमें क्वाडकोर टेग्रा 3 प्रोसेसर है, यह बाजार में दो वेरिएंट 8GB और 16GB में उपलब्ध है। नेक्सस 7 वाइ-फाइ नेटवर्क पर ही काम करता है, यह 2G, 3G और 4G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, NFC और माइक्रो USB पोर्ट दी गई है। इसमें 1GB रैम और 4325 mAh की दमदार बैटरी है। इसमें 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नेक्सस 7 के 8GB वेरिएंट की कीमत 199 अमेरिकी डॉलर और 16GB वेरिएंट की कीमत 249 अमेरिकी डॉलर है।
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी टैब 2
सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 की LCD कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्पले है। टैब 2 में 1GB की रैम है और यह 8GB, 16GB और 32GB मेमोरी में उपलब्ध है। यह एंड्रायड के 4.0 (आइस्क्रीम सेंडविच) प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसमें 1 गीगाहर्टज का ड्युल-कोर प्रोसेसर है। यह माइक्रो SD कार्ड को सपोर्ट करता है। जिससे इसकी मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। टैब 2 में 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में VGA कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, 2G और 3G नेटवर्क है। अन्य फीचर्स के तौर पर टैब 2 में माइक्रो USB पोर्ट, ब्लूटूथ 3.0 और 4,000 mAh की बैटरी है। इसके दाम 199 अमेरिकी डॉलर से 499 अमेरिकी डॉलर तक है। भारतीय बाजार में 16GB वाले टैब 2 की कीमत 19,000 रुपये है।
किंडल फायर HD
अमेजन का किंडल फायर HD ई-बुक रीडर का 16GB का वर्जन 199 डॉलर और 32GB वर्जन 249 डॉलर में उपलब्ध है। इस टैबलेट में 7 इंच की TFT टच स्क्रीन है और यह वाइ-फाइ पर सपोर्ट करता है। यह 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर सपोर्ट नहीं करता। इसमें 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4,400 mAh की बैटरी है। इसमें 1.2 गीगाहर्टज का ड्युल-कोर प्रोसेसर और 1GB रैम है। किंडल फायर HD में एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस है।