फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   internet banking vai mobile banking app

ऑनलाइन बैंकिंग करने से पहले जान लें इन बातों को

Fri, 28 Feb 2014 03:40 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
internet banking vai mobile banking app

यह इस बात पर निर्भर करता है कि ऐप कैसा है। इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली अधिकांश कंपनियां अपने मोबाइल ऐप की सुरक्षा पर काफी खर्च करती हैं।

विज्ञापन


इस तरह के ऐप में ख़तरे को कम करने के लिए कंपनियां इसके जरिए होने वाली पैसे की लेनदेन की सीमा को नियंत्रित रखती हैं।

अधिक पैसों की लेन-देन को अधिकृत करने के लिए किसी कोड या कार्ड रीडर की जरूरत होती है। कई बार स्मार्टफ़ोन के जरिए किया गया लेन-देन एक स्टैंडर्ड कंप्यूटर से होने वाले लेन-देन से अधिक सुरक्षित होता है। लेकिन इसके कुछ अपवाद भी हैं।
विज्ञापन

बैंक का आधिकारिक ऐप

internet banking vai mobile banking app

इसके लिए सबसे ज़रूरी बात यह है कि आप अपने बैंक का आधिकारिक ऐप ही प्रयोग करें और समय-समय पर उसे अपग्रेड भी करते रहें।

आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बैंक का मोबाइल ऐप की सुरक्षा विधिमान्य है। इसके लिए पहले आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर यह पता लगाना चाहिए कि उन्होंने अपने मोबाइल ऐप की सुरक्षा के लिए क्या किया है।

उपभोक्ताओं से जानकारी लें

internet banking vai mobile banking app

अगर वहाँ आपको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलती है, तो आप अन्य उपभोक्ताओं से इसकी जानकारी लें जो कि उस मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इसका एक अच्छा तरीका यह होगा कि आप अपने बैंक और मोबाइल ऐप के नाम को गूगल जैसे सर्च इंजन पर जाकर खोजें और यह पता लगाएं कि लोगों ने इस ऐप के बारे में क्या राय व्यक्त की है।

विज्ञापन

ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के ख़तरे

internet banking vai mobile banking app
सामान्य रूप से कहें तो कंप्यूटरों की तुलना में स्मार्टफ़ोन पर ख़तरनाक़ चीजों का हमला बहुत कम होता है। इस तरह यह अधिक सुरक्षित है।

कहा जाता है कि अभी साढ़े छह लाख से अधिक एंड्रायड मोबाइल बैंकिंग ऐप मौज़ूद हैं। इनमें से अधिकांश फर्ज़ी हैं, जो आधिकारिक होने का दावा करते हैं।

फ़ीसिंग का है मामला

internet banking vai mobile banking app

फ़ीसिंग या किसी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर किसी व्यक्ति से उसके ख़ाते से जुड़ी जानकारियां मांगने के अभियान की ही तरह इस तरह के ऐप को विभिन्न ऐप स्टोर पर रख दिया जाता है, जहाँ वे इस बात का इंतज़ार करते हैं कि कोई ग्राहक आए और अपने बैंक के खाते से संबंधित जानकारियां उन्हें सौंप दे।

इसलिए यह ज़रूरी है कि आप आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप ही अपने स्मार्टफ़ोन में इंस्टाल करें।

हर लेन-देन की जानकारी एसएमएस के जरिए

internet banking vai mobile banking app

इसके लिए आप अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपने स्मार्टफ़ोन के मुताबिक़ सही और ताज़ा बैंकिंग ऐप को डाउनलोड करने से संबंधित दिशा-निर्देशों को पढ़ें।

एक बार जब आप ऐप का उपयोग शुरू कर दें तो आप इस विकल्प की तलाश करें जिससे आपके खाते से होने वाली हर लेन-देन की जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिल सके।

अगर आपका बैंक आपको आपके खाते से होने वाले हर लेन-देन की जानकारी एसएमएस देने लगे तो, किसी तरह की गड़बड़ी होने पर आपको इसकी सूचना तुरंत मिल जाएगी।

ऐप को अप-टू-डेट रखें

internet banking vai mobile banking app
आप अपने स्मार्टफ़ोन को पासवर्ड के जरिए सुरक्षित करें, ताकि उसका उपयोग केवल आप ही कर पाएं। जब भी आपको ऐप का प्रयोग करना हो तो केवल आप ही कर पाएं।

आपको अपने फ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) और ऐप को उसके नए संस्करण के साथ हमेशा अप-टू-डेट रखना चाहिए। इसे आप अपने फ़ोन सेटिंग में जाकर कर सकते हैं।

आप एक फ़ोन ट्रैकिंग ऐप भी ले सकते हैं, जो फ़ोन खो जाने की स्थिति में उसमें दर्ज आंकड़ों को मिटाने की इजाजत देता है।

क्या स्मार्टफ़ोन के लिए भी एंटीवायरस ज़रूरी है?

internet banking vai mobile banking app

स्मार्टफ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर रहकर एंटीवायरस तकनीक का इस्तेमाल करना अच्छा विचार होगा।

उदाहरण के लिए ऐपल के आईओएस में ऐसी व्यवस्था होती है, जिससे केवल विश्वसनीय ऐप ही उसमें इंस्टाल हो पाते हैं। ऐसा हो सकता है कि उसमें कुछ वायरस हो। लेकिन ऐपल उसे हैंडसेट से अपने आप हटा देता है।

ऐप के रूप में वायरस

internet banking vai mobile banking app

एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम को उपयुक्त सुरक्षा नियंत्रण की ज़रूरत होती है और यह सुरक्षा का बेहतर तरीका है।

ऐसे वायरस अक्सर ख़ुद को असली ऐप (या किसी व्यावसायिक ऐप के मुफ़्त संस्करण) के रूप में पेश करते हैं, इस पर विश्वास करके लोग उन्हें डाउनलोड कर अपने हैंडसेट में इंस्टाल कर लेते हैं।

किसी ऐप स्टोर से एंड्रायड के लिए मुफ़्त में एंटीवायरस लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed