{"_id":"13315","slug":"international-13315","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा बालपेन मिटा देगा अर्थराइटिस का दर्द","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अनोखा बालपेन मिटा देगा अर्थराइटिस का दर्द
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द से परेशान रहने वालों के लिए खुशखबरी है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा पेन तैयार किया है जो तंत्रिकाओं में होने वाले दर्द को कुछ ही पल में शांत कर सकता है। इसका इस्तेमाल उन लाखों लोगों के इलाज में किया जा सकता है जो अर्थराइटिस, सिरदर्द और चेहरे में दर्द से पीड़ित हैं।
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस उपकरण में एक ऐसी नोंक लगी है जो बालपेन की नोंक की तरह है। इसे द्रवित (लिक्विड) नाइट्रोजन की मदद से शून्य से 20 डिग्री नीचे के ताप तक ठंडा किया गया है। इस छोटी सी मशीन को मरीज की त्वचा में उसकी तंत्रिका के विपरीत कुछ मिलीमीटर तक डाला जाता है।
यह जाम हुई नसों में से आ रहे दर्द के संकेतकों को शांत कर देता है। ऐसा माना जाता है कि बहुत अधिक ठंड के संपर्क में आने पर प्रतिरक्षा तंत्र को फायदा मिलता है। इससे मांसपेशियों के दर्द और अवसाद में राहत मिलती है।