{"_id":"13284","slug":"international-13284","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेहरान में 'नाम' के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तेहरान में 'नाम' के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू
तेहरान/एजेंसी
Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों और ईरान के विवाद के बीच मंगलवार को तेहरान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है।
इस दो दिवसीय बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस एम कृष्णा मौजूद हैं। इस बैठक में 16 वें शिखर सम्मेलन के अंत में अपनाए जाने वाले मसौदे के दस्तावेज की समीक्षा की जाएगी। मसौदे में नस्लवाद और साम्राज्यवाद के विरोध, गुटनिरपेक्ष संगठन के सदस्य देशों पर कब्जे और उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई से दूर रहने, परमाणु हथियार और व्यापक नरसंहार वाले हथियारों से मुक्त विश्व तथा सभी देशों को परमाणु ऊर्जा का शांति पूर्वक इस्तेमाल करने के अधिकार जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं।
इस दस्तावेज पर गुटनिरपेक्ष संगठन के 120 सदस्य देशों के विशेषज्ञों ने अपनी सहमति दी है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्वक इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि इस समय ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
इजरायल और अमेरिका समेत पश्चिमी देश ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते रहे हैं जबकि ईरान हमेशा ही इन आरोपों से इंकार करता रहा है साथ ही वह परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्वक इस्तेमाल करने की दलील देता है।