{"_id":"13129","slug":"international-13129","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका में पुलिस गोलीबारी में 34 मरे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
द. अफ्रीका में पुलिस गोलीबारी में 34 मरे
जोहांसबर्ग/एजेंसी
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में जोहांसबर्ग के पश्चिमोत्तर मारीकाना में गुरूवार को एक प्लेटिनम खदान में हुई पुलिस गोलीबारी में 34 लोगों की मौत हो गई। खदान के कर्मचारी मजदूरी बढ़ाए जाने को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे थे।
पुलिस प्रमुख्ा रियाह फियेगा ने बताया कि तीन हजार हथियारबंद ड्रिल ऑपरेटर्स के खिलाफ हुए पुलिसिया कार्रवाई में 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति जैकब जुमा ने घटना स्थल का दौरा करने बाद इस दुखद घटना की जांच का आदेश दे दिया है।
अखबारों में आई तस्वीरों के अनुसार पुलिस अधिकारियों को स्वचालित हथियारों से लोगों पर गोलियां बरसाते दिखाया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा के तहत उठाया गया कदम बताया है। देश के अखबारों ने इस पुलिसिया कार्रवाई को 'ब्लडबाथ', 'किलिंग फिल्ड' और 'माइन स्लॉटर' की संज्ञा दी है।