फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   3-killed-in-america-in-a-open-firing

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, तीन मरे

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
सैन एंटोनियो/एजेंसी
सैन एंटोनियो/एजेंसी Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
3-killed-in-america-in-a-open-firing
अमेरिका में टैक्सास ए एंड एम यूनीवर्सिटी के पास एक बंदूकधारी ने सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से बंदूकधारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


टैक्सास के कॉलेज स्टेशन के सहायक पुलिस प्रमुख स्कॉट मैककोलम ने बताया कि हमले में ब्राजोस काउंटी के कांस्टेबल ब्रायन बाखमैन की मौत हुई है। मारे गए दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी ट्रेस कैफल ने बाखमैन को विश्वविद्यालय से दो ब्लाक दूर एक घर के सामने गोली मारी थी।
विज्ञापन


गोलीबारी में घायल एक महिला की सर्जरी चल रही है, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की हालत स्थिर है। उसके पैर में गोली लगी है। साथ ही दो अन्य पुलिस अधिकारियों को भी इस गोलीबारी में मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन इस घटना में केवल एक व्यक्ति के ही शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। पिछले महीने कोलाराडो प्रांत में 'द डार्क नाइट राइजेज' के एक शो के दौरान एक बंदूकधारी ने थिएटर में घुसकर 12 लोगों की हत्या कर दी थी और 58 लोग घायल हो गए थे। वहीं पांच अगस्त को एक बंदूकधारी ने विस्कोंसिन के गुरुद्वारे में घुसकर छह लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed