फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   outraised-obama-seeks-more-donations-from-supporters

ओबामा ने समर्थकों से मांगा और अधिक चंदा

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
outraised-obama-seeks-more-donations-from-supporters
चुनावी अभियान के लिए चंदा जुटाने में लगातार तीसरे महीने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से पिछड़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खेमे ने अपने समर्थकों से और अधिक चंदा देने की अपील की है। ई-मेल के जरिए भेजे संदेश में यह भी कहा गया है कि यदि आप लोगों ने कदम नहीं उठाया गया तो हमारा प्रचार अभियान मुश्किल में पड़ जाएगा।
विज्ञापन


इस पत्र में यह भी कहा गया है कि तीन महीने से हमें धन की कमी हो रही है। यदि हमने कदम नहीं उठाया तो हम मुश्किल में पड़ जाएंगे। ताजा आंकड़ों में सामने आया है कि रोमनी ने जुलाई में 10.13 करोड़ डॉलर जुटाए, जबकि ओबामा केवल 7.5 करोड़ डॉलर ही जुटा पाए। इस खुलासे के चंद घंटे बाद ही ओबामा की ओर से समर्थकों से और अधिक देने करने की मांग की गई। ओबामा की प्रचार टीम का कहना है कि धन जुटाने के मामले में इस अंतर को पाटने की जरूरत है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2008 के चुनाव में अपने प्रचार अभियान के तहत 75 करोड़ डॉलर जुटाए थे। पॉलिटिको की खबर के अनुसार, अप्रैल 2011 से लेकर अब तक ओबामा ने 60 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, जबकि रोमनी को अभी 30 करोड़ डॉलर का आंकड़ा छूना है। चंदा जुटाने के लिए ओबामा ने रविवार को लगातार दो सभाएं की। पहली सभा में उन्होंने 500 सौ लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबामा ने रोमनी पर बोला हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने रिपब्लिक प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी पर नए सिरे से सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि उनकी आर्थिक नीतियां रॉबिन हुड से उल्टी हैं। वह गरीबों से पैसा लेंगे और अमीरों की मदद करेंगे, जबकि रॉबिन हुड अमीरों को लूटता था और गरीबों की मदद करता था। ओबामा ने कहा कि यह ‘रोमनी हुड’ है।


वह कनेक्टिकट में प्रचार अभियान के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोमनी की सारी आर्थिक योजना 50 खरब डालर की कर कटौती पर आधारित है। हम यह जानते हैं कि इस कटौती के दायरे में केवल एक फीसदी ही अमीर लोग आएंगे, बाकी गरीबों पर ही इसकी मार पड़ेगी। ओबामा ने कहा कि गवर्नर रोमनी की नीतियों से सबसे ज्यादा मध्यवर्गीय व्यक्ति ही प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed