फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   california-assembly-recognises-indias-independence-day

कैलिफोर्निया में भारतीय स्वतंत्रता दिवस को मान्यता

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
california-assembly-recognises-indias-independence-day
कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए एक प्रस्ताव पारित कर 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मान्यता दी है। साथ ही राज्य के लोगों से विभिन्न संस्कृतियों की विविधता का जश्न मनाने का अनुरोध किया है। यह प्रस्ताव बे इलाके के बॉब वाइकोवस्की ने पेश किया।
विज्ञापन


प्रस्ताव का समर्थन करते हुए स्पीकर जॉन पेरेज ने भारत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सबसे महत्वपूर्ण देश है। मगर इस साल 15 अगस्त को समारोह के आयोजन से पहले विस्कोंसिन के गुरुद्वारे में रविवार को गोलीबारी की त्रासद घटना हुई।
विज्ञापन


इस घटना में मारे गए लोगों की याद में असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। भारी समर्थन के साथ प्रस्ताव के पारित होने के बाद इसे सैनफ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत एन पार्थसारथी को सौंप दिया गया। पार्थसारथी को इस मौके पर सदन में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फ्रीमोंट के उप मेयर अनु नटराजन और अन्य सामुदायिक नेता भी मौजूद थे। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत में स्वतंत्रता दिवस सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है। इस दिन सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिल्ली में होता है, जहां प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वज फहराते हैं और राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। साथ ही देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वालों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed