{"_id":"12666","slug":"international-12666","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिस्बेन करेगा 2014 में जी-20 की मेजबानी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ब्रिस्बेन करेगा 2014 में जी-20 की मेजबानी
सिडनी/एजेंसी
Updated Wed, 11 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसाधनों से संपन्न ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन में 2014 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा कि क्वींसलैंड की राजधानी को दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चुना गया है। गिलार्ड ने पिछले साल कहा था कि उनके देश को इस सम्मेलन की मेजबानी के लिए चुना गया है।
गिलार्ड ने कहा कि जी20 की मेजबानी करना वास्तव में ऑस्ट्रेलिया के लिए गर्व की बात है। यह सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया को वैश्विक आर्थिक निर्णय लेने वाला देश बनाने में महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ क्वींसलैंड है और दुनिया के नेताओं का स्वागत करने के लिए ब्रिस्बेन से बेहतर और कोई दूसरा शहर नहीं हो सकता है। ब्रिस्बेन का चुनाव इसकी बडे़ और जटिल आयोजनों को संपन्न कराने की क्षमता के आधार पर किया गया है।
उधर आस्ट्रेलिया के एक और बड़े शहर सिडनी का प्रशासन गिलार्ड के इस फैसले से नाराज है। न्यू साउथ वेल्स राज्य के योजना और निर्माण मंत्री ब्रैड हाजार्ड ने कहा कि सिडनी ही ऑस्ट्रेलिया का वैश्विक शहर है। इस आधार पर केवल उसे ही इस आयोजन का अधिकार मिलना चाहिए था।