फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   petition-to-cancel-will-result-Sbahi

रिजल्ट रद्द कराने को याचिका दायर करेंगे सबाही

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
काहिरा/एजेंसी
काहिरा/एजेंसी Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
petition-to-cancel-will-result-Sbahi
मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में तीसरे स्थान पर आने वाले वामपंथी उम्मीदवार हामदीन सबाही ने चुनाव में हुई कथित धांधलियों की वजह से इसे रद्द कराने के लिए याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। सबाही के वकील एसाम अल इसलामबोली ने बताया कि चुनाव में हुई गड़बड़ियों को रेखांकित करते हुए हम राष्ट्रपति निर्वाचन समिति के समक्ष याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


इसलामबोली ने बताया कि समिति से एक पुलिस अधिकारी के उन आरोपों की जांच करने का भी आग्रह किया जाएगा जिसमें उसने देश के गृहमंत्रालय द्वारा पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक के विश्वसनीय माने जाने वाले उम्मीदवार अहमद शफीक के पक्ष में नौ लाख वोटों की हेराफेरी करने की बात कही थी। शफीक चुनाव के पहले चरण में 24 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर आए थे जबकि मुसलिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मोर्सी 25 फीसदी मतों के साथ पहले स्थान पर रहे थे। हामदीन को 22 फीसदी मत मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस जांच के नतीजे सामने आने तक चुनाव परिणामों को रद्द किए जाने की मांग की जाएगी। निर्वाचन समिति द्वारा शफीक समेत मुबारक के करीबी समझे जाने वाले व्यक्तियों की उम्मीदवारी खारिज करने के फैसले पर संवैधानिक अदालत का निर्णय आने तक चुनावी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निर्वाचन समिति ने मुबारक सरकार के दूसरे सभी मंत्रियों को तो चुनाव में उतरने नहीं दिया था लेकिन शफीक पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था। मिस्र में 16 एवं 17 जून को होने वाले चुनाव के दूसरे चरण में अंतिम मुकाबला कट्टरपंथी समझे जाने वाले मोर्सी और सेना समर्थक समझे जाने वाले शफीक के बीच होना है जिसे लेकर देश के क्रांतिकारी तबके में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed