{"_id":"25fe4a76e92ab55f54ce3547219ef360","slug":"in-the-fierce-fire-power-transformer-causing-great-discomfort","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के ट्रांसफार्मर में भयंकर आगजनी, मचा हड़कंप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बिजली के ट्रांसफार्मर में भयंकर आगजनी, मचा हड़कंप
Sonipat
Updated Sat, 31 May 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी चौक स्थित बिजली निगम के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर को भयंकर आग लग गई। ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जलने लगा तो आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही फायरब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई। इस दौरान भय बना रहा कि कहीं आग से ट्रांसफार्मर फट न जाए और साथ लगे तीन अन्य ट्रांसफार्मरों को भी अपनी चपेट में न ले ले। करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जलता रहा।
गांधी चौक पर व्यस्ततम मार्ग के साथ बिजली निगम ने एक साथ चार ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। शुक्रवार दोपहर को इनमें से एक ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्क़िग शुरू हो गई और कुछ देर बाद ही इसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर के पास रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वालों के साथ आसपास रहने वाले लोगों व दुकानदारों में इससे हड़कंप मच गया। पहले बिजली निगम को सूचना दी गई, साथ ही फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई। बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद पानी डालकर ट्रांसफार्मर की आग को बुझाया गया। ट्रांसफार्मर तब तक बुरी तरह से जल चुका था। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पाए जाने से अन्य तीन ट्रांसफार्मर आगजनी का शिकार होने से बच गए और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली निगम के एसई वीएस मान का कहना है कि तकनीकी फॉल्ट और गर्मी की वजह से आगजनी की घटना हुई थी। ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। समय रहते आग पर कंट्रोल पा लिया गया।