{"_id":"d008fdc4-639a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"idea-launches-new-3g-smartphone-ivory","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया का नया 3G स्मार्टफोन 'आइवरी'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आइडिया का नया 3G स्मार्टफोन 'आइवरी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने हाल ही में भारतीय बाजार में किफायती एंड्राइयड आइसीएस स्मार्टफोन लांच किया है। यह फोन आइफोन, ब्लैकबेरी या फिर सैमसंग के स्मार्टफोन के मुकाबले काफी सस्ता है और इसके फीचर्स भी जबरदस्त है। कुछ लोग स्मार्टफोन की ज्यादा कीमत के चलते इनके बारे में सोच भी नहीं पाते। इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए आइडिया ने सस्ता स्मार्टफोन 'आइडिया आइवरी' पेश किया है।
विज्ञापन
ड्युल सिम कनेक्टिविटी वाले इस फोन को जानकार महंगे स्मार्टफोन का सस्ता विकल्प बता रहे हैं। आइडिया आइवरी में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 3.5 इंच की फुल टचस्क्रीन, 512MB रैम, 4GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसक बैटरी बैकअप भी बेहतर है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच पर चलने वाले इस फोन में G सेंसर, वाइफाइ, ए-जीपीएस और एंड्रायड जीएमएस स्टेंडर्ड ऐप्लीकेशन समेत कई दूसरे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें आप फेसबुक, ट्वीटर, आइमैप, और म्यूजिक वीडियो प्लेयर आदि भी आराम से चला सकते हैं। दमदार फीचर्स वाले आइडिया आइवरी को कंपनी ने काफी आकर्षक कीमतों 7,390 रुपये में पेश किया है। यह बाजार में ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। कंपनी इसकी खरीद पर शुरूआती तीन महीने तक 1GB डाटा भी फ्री दे रही है।
विज्ञापन