{"_id":"fcee134cd995d06885ec5b4503bed970","slug":"honda-city-come-down-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी से उतर गए हुड्डा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
होंडा सिटी से उतर गए हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 27 Sep 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भले ही साढ़े पांच करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिकों हों लेकिन उनके पास कार नहीं है।
पांच साल पहले एक दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार थी। मुख्यमंत्री की पांच साल में सपंत्ति लगभग दो करोड़ 80 लाख रुपए बढ़ गई है।
यह मुख्यमंत्री की ओर से 2009 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र की 2014 के चुनावों के लिए शुक्रवार को शपथ पत्र में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे से सामने आया है।
मुख्यमंत्री के पास इस समय एक करोड़ 51 लाख 14 हजार 103 रुपए की चल और 4 करोड़ 5 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके नाम एक रिवाल्वर व एक राइफल भी है।
सोने-चांदी के बढ़े रेट से हुआ फायदा
सोना-चांदी की बढ़ी कीमतों से भले ही आमजन उसे खरीदने से बच रहा हो लेकिन पूर्व में रखे सोना-चांदी से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा को करोड़ों रुपए का फायदा हो गया। मुख्यमंत्री हुड्डा के पास 1850 ग्राम सोना और 25 किलोग्राम चांदी है।
पांच साल पहले सोने की कीमत 25 लाख रुपए और चांदी की कीमत 5 लाख रुपए थी। अब इसकी सोने की कीमत दोगुनी यानी 50 लाख और चांदी की कीमत 9 लाख 50 हजार हो गई है। इसी प्रकार उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास तीन किलो 300 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है। सोने की कीमत पांच साल में 40 लाख से बढ़कर 82 लाख और चांदी की कीमत 2 लाख से बढ़कर तीन लाख 35 हजार रुपए हो गई है। आशा हुड्डा के पास मौजूद हीरे-जवाहरात की कीमत भी 35 लाख से बए़कर 50 लाख रुपए हो चुकी है।
विज्ञापन
पांच साल में बढ़ा एक मकान
मुख्यमंत्री हुड्डा के पास पिछले पांच सालों में 25 लाख रुपए कीमत का एक और घर बढ़ गया है। उनके पास रोहतक मॉडल टाउन और द्वारका नई दिल्ली में पहले से मकान था। उन्होंने जून, 2014 में ही गुड़गांव में एक फ्लैट खरीदा है। रोहतक के मकान की कीमत 70 लाख, दिल्ली के मकान की कीमत डेढ़ करोड़ और गुड़गांव के मकान की कीमत 25 लाख रुपए है। कृषि योग्य भूमि रोहतक के अलावा उत्तरांचल में भी है। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास दिल्ली रोड पर दो-दो दुकानें भी हैं।
सालाना आय 29 लाख, 15 लाख की देनदारी
सालाना 29 लाख 21 हजार रुपए की मुख्यमंत्री की आय है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्होंने इन्कम टैक्स रिटर्न में यह राशि दर्शाई थी। लेकिन करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक मुख्यमंत्री पर 15 लाख 20 हजार रुपए की देनदारी भी है। उन्होंने विधानसभा से लोन लिया था। अब यह राशि बाकी है।
करोड़ों की मालकिन आशा हुड्डा
मुख्यमंत्री की पत्नी आशा हुड्डा के पास एक करोड़ 32 लाख रुपए की चल और एक करोड़ 94 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।