फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Hdpe 8.40 lakh government jobs by swindle

सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे 8.40 लाख

Mon, 28 Apr 2014 12:58 AM IST
Jind
Jind Updated Mon, 28 Apr 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन

गांव निडाना में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8 लाख 40 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने में आया है। आरोप है कि पीड़ित ने नौकरी नहीं मिलने पर जब राशि वापस मांगी तो आरोपी ने लौटाने से मना कर दिया और जातिसूचक गालियां सहित बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन

 इस संबंध में जुलाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निडाना निवासी शमशेर ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि गांव के ही सतपाल से उसकी अच्छी जान पहचान थी। सतपाल ने उसे बताया कि उसकी सरकार में अच्छी पकड़ है और वह नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सतपाल की बातों में आकर उसने तथा गांव खेड़ी मसानियां निवासी राकेश ने 14 जनवरी 2013 को 8 लाख 40 हजार रुपये सतपाल को दे दिए। उस समय सतपाल ने विश्वास दिलाया था कि वह हर हालत में सरकारी नौकरी लगवा देगा। कुछ पदों के लिए फार्म भी भरवाए गए।
जिनके लिए भर्तियां भी हुईं, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। आरोप है कि सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर शमशेर ने सतपाल से नौकरी की एवज में लिए गए 8 लाख 40 हजार रुपये वापस मांगे तो सतपाल शुरू में राशि लौटाने का आश्वासन देता रहा।

जब उसने राशि के लिए दबाव डाला तो उसे बुरा अंजाम भुगतने तथा जाति सूचक गालियां दी गई। अदालत ने शमशेर की याचिका पर संज्ञान लेते हुए जुलाना थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए जुलाना थाना पुलिस ने गांव निडाना निवासी सतपाल के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed