{"_id":"0c67b3c224b0a2b96897bb724641b6d4","slug":"haryank-warior-and-mdu-hero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एमडीयू हीरोज और ‘हरियाणा वारियर्स’ 9 अक्टूबर को आएंगे सामने ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
‘एमडीयू हीरोज और ‘हरियाणा वारियर्स’ 9 अक्टूबर को आएंगे सामने
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन फुटबाल के पर यूनिवर्सिटी और प्रदेश में आकाश नापने के लिए तैयार है।
एमडीयू में अक्टूबर में खेल संगोष्ठी के दौरान 9 अक्टूबर को अमेरिकन फुटबाल की एमडीयू हीरोज और हरियाणा वारियर्स टीमें लांच होंगी। यह संगोष्ठी यूनिवर्सिटी बास्केटबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से कराई जा रही है।
लांचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूबीए (यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल एसोसिएशन) अमेरिका के अध्यक्ष मिस्टर रिज शामिल होंगे। अध्यक्षता कुलपति एचएस चहल करेंगे।
एमडीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि अमेरिकन फुटबाल को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने खेल सूची में शामिल किया है। इसके बाद अमेरिकन फुटबाल की एमडीयू हीरोज नाम से यूनिवर्सिटी टीम बनानी शुरू की गई। आठ प्रदेशों की भी टीम बनाई गई है। इसमें हरियाणा की टीम को हरियाणा वारियर्स का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी टीम लेगी ट्रायल
डॉ. ढुल ने बताया कि इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए अमेरिका से एक दल रोहतक आ रहा है। दल में शामिल इस खेल के विशेषज्ञ 7-8 अक्टूबर को एमडीयू कैंपस में अमेरिकन फुटबाल के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लेंगे। एमडीयू हीरोज के ट्रायल में एमडीयू परिसर में शैक्षणिक विभागों के विद्यार्थियों के अलावा संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं। यह ट्रायल एमडीयू के जिम्नेजियम हाल में सुबह 9:30 बजे होगा। 9 अक्टूबर को टैगोर सभागार में अमेरिकन फुटबाल की टीम की औपचारिक शुरुआत होगी।