फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Government to change the name of the female college altercation

राजकीय महिला महाविद्यालय के नाम बदलने पर रार

Tue, 12 Aug 2014 11:50 PM IST
फतेहाबाद
फतेहाबाद Updated Tue, 12 Aug 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम स्व. मनीराम गोदारा के नाम पर रखने पर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


पंचायत ने कॉलेज का नाम स्व. मनीराम गोदारा के नाम पर रखने पर एतराज जताया है। प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि नाम बदला गया तो वह इसके विरोध में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसी को लेकर मंगलवार को सरपंच जयसिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त डीके बेहरा ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदले जाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है।


भोड़िया खेड़ा गर्ल्स कॉलेज का नाम बदल कर स्व चौ. मनीराम गोदारा के नाम पर रखा जाना है। इसके बारे में भोड़िया पंचायत को पता ही नहीं था। भोड़िया खेड़ा के सरपंच जयसिंह ने बताया कि कॉलेज बनवाने के लिए गांववासियों ने मेहनत की थी और इसे बनाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन पंचायत ने उपलब्ध कराई थी। कॉलेज से ही उनके गांव की पहचान है और अब सरकार उनके कॉलेज का नाम बदलकर गांव की पहचान खत्म करना चाहती है। उपायुक्त से मिलने आए सरपंच जयसिंह, पूर्व सरंपच सोहनलाल, ओमप्रकाश नंबरदार, विजय पंच,दिनेश पंच,सतबीर पंच,पूर्व सरपंच संतलाल ने कहा कि यदि सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो वह इसका विरोध करेंगे और शहर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में कागजी कार्रवाई शुरू
6 अगस्त को कॉलेज प्रशासन को हायर एजूकेशन की तरफ से आदेश प्राप्त हुआ कि कॉजेल का नाम बदलकर हरियाणा सरकार में गृहमंत्री रहे स्व. चौ. मनीराम गोदारा के नाम पर रख दिया जाए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के मेन गेट पर लगने वाले बोर्ड का भी आर्डर दे दिया है तथा स्टंप भी नई बनवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों की राजनीति
इस बारे में पूर्व गृहमंत्री स्व. मनीराम गोदारा के पौत्र सुधीर गोदारा ने कहा कि कॉलेज बने दस साल हो गए हैं। सरकार ने पहले कॉलेज का नाम स्व.चौ. मनीराम गोदारा के नाम पर नहीं रखा। यह सब वोटों की राजनीति है। गांव वाले इसका विरोध कर रहे हैं तो वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed