फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   girl tweet on road accident

'#ब्लडीसाइकलिस्ट' पर गई नौकरी मिली सजा

Sat, 23 Nov 2013 06:27 PM IST
Updated Sat, 23 Nov 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
girl tweet on road accident

एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर गिरा देने की जानकारी ट्विटर पर पोस्ट करने वाली युवती को इस मामले से जुड़े दो आरोपों में दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


22 वर्षीय एमा वे ने इस साल मई में ब्रिटेन के नारफ्लोक शहर में अपनी कार से टॉबी हॉकले नामक एक साइकिल सवार को घायल कर दिया था।

इस घटना के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, ''हाल ही में मैंने एक साइकिल सवार को ठोकर मार कर साइकिल से गिरा दिया। मेरे पास सड़क पर चलने का अधिकार है, वह तो रोड टैक्स भी नहीं देता!
विज्ञापन


नॉरविच के मजिस्ट्रेट ने एमा वे को दुर्घटना के बाद भी नहीं रुकने और इस मामले की ख़बर न देने का दोषी पाया। लेकिन एमा ने इन आरोपों से इनकार किया।

एमा को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप से बरी कर दिया गया।

मजिस्ट्रेट ने उन पर 337 पाउंड का जुर्माना लगाया और तीन सौ पाउंड का हर्जाना चुकाने का आदेश दिया। उनके लाइसेंस पर जुर्माने के सात प्वाइंट भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्जाना-जुर्माना
एमा ने कहा,''मेरा ट्वीट क्षणिक आवेश का नतीजा था। यह हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण था। मैं सभी साइकिल सवारों से माफ़ी मांगती हूँ। यह मेरे अब तक के जीवन का सबसे बड़ी अफ़सोसनाक बात है।''


हॉकले 19 मई को रॉकलैंड आल सेंट्स के पास हुई इस घटना के समय अपने मित्र जेसन सेक्सटन के साथ सौ मील लंबी बूडिका साइकिल रेस में भाग ले रहे थे।

इस हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई थीं और साइकिल को भी कुछ नुक़सान पहुँचा था।

अभियोग पक्ष के वकील स्टीफ़न पोले ने कहा यह मामला सावधानी और एहतियात के साथ गाड़ी न चलाने के अन्य मामलों जैसा ही है लेकिन "यह मामला इसलिए कुख्यात हो गया क्योंकि इस मामले के संदिग्ध ने घर जाकर ट्वीट किया।"

उन्होंने कहा,'' यह ट्वीट ही था जिसने इस मामले को आम लोगों के बीच पहुँचाया।''

बाल-बाल बचा
वहीं हॉकले ने कहा, '' एक कार कोने से आई और इससे मेरा मित्र जे बाल-बाल बच गया। यह कार सड़क पर मेरी ही तरफ आ रही थी।''

उन्होंने कहा,''कार के बगल वाले हिस्से से मेरे पैर में चोट लगी और बगल वाले शीशे से मेरे हाथ में चोट लगी और साइकिल संभालने के लिए मैंने ज़ोर से ब्रेक लगाया।''

इस घटना को हॉकले की ग़लती बताते हुए एमा ने कहा कि वह 15 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से गाड़ी चला रही थीं और मेरी गाड़ी जितनी बाएँ हो सकती थी उतनी थी।

उन्होंने कहा, "बाद में मैंने अपनी गाड़ी के शीशे में देखा। मुझे नहीं लगता कि वह घायल हुए थे। अगर मैंने उन्हें घायल किया होता तो मैं ज़रूर रुकती।''

एमा ने अदालत को यह भी बताया कि ट्वीट के बाद उनकी अकाउंटेंट की नौकरी भी चली गई।

अदालत से बाहर निकलने के बाद एमा ने कोई टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्होंने एक टीवी चैनल के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed