फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   galaxy y vs galaxy pop

दमदार कौन, गैलेक्सी y या गैलेक्सी पोप

Thu, 09 Aug 2012 12:13 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2012 12:13 PM IST
विज्ञापन
galaxy y vs galaxy pop

दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बिक्री करने वाली कंपनी सैमसंग के एंड्रायड वर्जन गैलेक्सी y और गैलेक्सी पोप को दुनियाभर में अच्छा रिसपांस मिल रहा है। दोनों फोन के दामों में कम अंतर के बावजूद फीचर्स में अंतर है। एक नजर डालते हैं गैलेक्सी y या गैलेक्सी पोप के फीचर्स पर-

विज्ञापन


डिस्पले
सैमसंग ने गैलेक्सी y और गैलेक्सी पोप दोनों में ही टच स्क्रीन दी है। गैलेक्सी y का स्क्रीन साइज 3 इंच और पोप का 3.14 इंच है। दोनों में ही 240x320 पिक्सल की डिस्पले होने के साथ-साथ TFT स्क्रीन है। इसके वजन की बात करें तो गैलेक्सी y का वजन 97 ग्राम और पोप का वजन 105 ग्राम है।
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी y और गैलेक्सी पोप दोनों में ही एंड्रायड ओएस यूज किया गया है। गैलेक्सी y का आपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 2.3 पर बेस्ड है और इसमें 832 मेगा हर्टज प्रोसेसर है। वहीं, पोप एंड्रायड 2.2 ओएस पर बेस्ड है और इसमें 600 मेगा हर्टज प्रोसेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरा
गैलेक्सी y में 2 मेगापिक्सल स्माइल डिटेक्शन, पैनोरमा कैमरा है। पोप में 3.15 मेगापिक्सल जियो टैगिंग कैमरा है। दोनों में ही नाइट मोड पर फोटो शूट करने की सुविधा है। कैमरे में टाइमर भी लगाया जा सकता है। पोप के कैमरे का रिजोल्यूशन गैलेक्सी y से 57 प्रतिशत ज्यादा है।

मेमोरी
गैलेक्सी y में 180 MB की इनबुल्ट मेमोरीऔर 290 MB की रैम है। वहीं, पोप में 160 MB की इनबुल्ट मेमोरी और 384 MB की रैम है। दोनों की 32 GB तक एक्पेंडेबल मेमोरी है।


बैटरी बैकअप
सैमसंग ने गैलेक्सी पोप में गैलेक्सी y से ज्यादा पॉवर की बैटरी यूज की है। गैलेक्सी y में 1200 mAh की बैटरी है, वहीं गैलेक्सी पोप में 1350 mAh की बैटरी है। बैकअप के लिहाज से गैलेक्सी y से लगातार 6 घंटे और गैलेक्सी पोप से लगातार 9 घंटे तक बात की जा सकती है। गैलेक्सी y का स्टैण्ड-बाय टाइम 850 घंटे है जबकि पोप का 570 घंटे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed