फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   financer kidname half hour caught

निजी फाइनेंसर ने किया अपहरण, डेढ़ घंटे में छुड़ाया

Mon, 13 Oct 2014 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 13 Oct 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
24 दिन बाद शहर में अपहरण का एक और फिल्मी घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन


अपहरणकर्ता फाइनेंसर्स ने एक अधेड़ को सरेराह उठाकर गाड़ी में डाल लिया। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सारे शहर में नाकाबंदी कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पीड़ित को डीएलएफ कॉलोनी से बरामद कर लिया।

गिरफ्तार 3 आरोपियों में एक फाइनेंसर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यकारी समिति का सदस्य है। वारदात में शामिल कुछ युवक फरार हो गए। बता दें कि 24 सितंबर को सेक्टर 4 से सरकारी ठेकेदार के बेटे प्रथम शर्मा का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अपहृता का पीछा कर ढाई घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया था।
यूं चला घटनाक्रम
रविवा शाम साढ़े 8 बजे किला मोहल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा की जनसभा हुई। सभा समाप्त होने के बाद 41 वर्षीय ऑटो चालक राजू निवासी पप्पू हलवाई वाली गली किला मोहल्ला वापस घर जा रहा था। जब वह पुराना देना बैंक चौक के पास पहुंचा तो कुछ दोपहिया वाहनों और एक सफारी गाड़ी में आए 8-10 लड़कों ने उसे वहां घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने बदमाशों का विरोध किया तो वे लोगाें को जान से मारने की धमकी देते हुए राजू को सफारी गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस
पति के साथ मारपीट और उसके अगवा होने की सूचना मिलते ही राजू का परिवार दहशत में आ गया। राजू की पत्नी आशु ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। देखते ही देखते वायरलेस पर सभी थानों, चौकियों और पीसीआर को अलर्ट कर दिया गया। सारे शहर की नाकाबंदी कर दी और सफारी गाड़ी का नंबर फ्लैश कर दिया गया। सभी नाकों पर पुलिस दौड़ पड़ी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन की लोकेशन ने पहुंचाया पीड़ित तक
हुआ यूं कि आशु लगातार अपने पति के मोबाइल पर फोन करती रही। एक बार अपहृताओं ने रिसीव किया और कहा तेरे पति को उठा ले गए हैं। मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पुराना सब्जी मंडी थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार और सीआईए की टीम डीएलएफ कॉलोनी में पहुंच गए। वहां पर उन्होंने तुरंत उस ऑफिस में छापा मारा, जिसमें पीड़ित को ले जाया गया था। इसी बीच डीएसपी करण गोयल भी मौके पर पहुंच गए।
मुर्गा बना रखा था फाइनेंसरों ने
पुलिस ने बताया कि जिस समय पुलिस टीम ऑफिस में पहुंची तो वहां पर कई बाउंसर लड़के मौजूद थे और राजू को मुर्गा बनाया हुआ था। पुलिस को देखते ही एक बार तो युवकों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस धुनाई के बाद राजू को छुड़वा लिया गया और तीन युवकों (निजी फाइनेंसर और उसके दो साथियों) को काबू कर लिया गया।
भाजयुमो नेता है फाइनेंसर
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से नवीन ढुल, अनिल और राजकुमार निवासी भगवतीपुर शामिल हैं, जबकि उनके तीन-चार साथी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों में नवीन ढुल भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य है। उक्त सभी निजी फाइनेंसर हैं और 10 से 15 रुपये प्रति सैकड़ा की दर पर लोगों को पैसा देते हैं।
पीड़ित की कहानी, यूं फंसा फाइनेंसर्स के चंगुल में
पीड़ित राजू ने बताया कि वह पहले केबल का काम करता था और उसके बाद प्रोपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया। इस काम में उसे भारी घाटा हो गया। इस पर उसने निजी फाइनेंसर नवीन ढुल से 40 हजार रुपये और अनिल से एक लाख रुपये 10 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से तीन साल पहले उधार लिए। वह उन्हें लगातार ब्याज भी अदा कर रहा था। बावजूद इसके दबाव बढ़ता जा रहा था। वह घर छोड़कर दिल्ली में बैटरी रिक्शा चलाने लगा। वहां भी हाईकोर्ट की मार पड़ गई और काम छूट गया। कई बार मैंने इन्हें कहा था कि वह अब ब्याज नहीं दे सकता है। केवल मूल देगा।
स्कूल की प्रिंसिपल मानी पर फाइनेंसर नहीं
राजू ने बताया कि जब से निजी फाइनेंसरों के चंगुल में आया, तभी से उसका बुरा हाल हो गया। हर माह वह उन्हें 14 हजार रुपये ब्याज के रूप में दे रहा है। अप्रैल से कामकाज पूरी तरह ठप हो जाने के कारण बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पाया है। प्रिंसिपल को फीस न होने की बात कही तो वे मान गईं। लेकिन ये फाइनेंसर नहीं मानें।
आज ही आया था बच्चों से मिलने
राजू ने बताया कि वह इन फाइनेंसरों के डर से शहर छोड़ कर दिल्ली में रह रहा है। रविवार सुबह ही अपने बच्चों से मिलने के लिए घर आया था। उसकी दो बेटियां हैं। शाम को कांग्रेस की जनसभा से आ रहा था तो उसका अपहरण कर ले गए।


‘किला मोहल्ला से निजी फाइनेंसरों ने एक व्यक्ति राजू का अपहरण किया था। सही समय पर सूचना मिलने पर सारे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। युवक को डीएलएफ स्थित निजी फाइनेंसरों के कार्यालय से छुड़वा लिया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।’
डॉ. सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सब्जी मंडी, रोहतक।

नवीन ढुल भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य है, लेकिन काम नहीं करता।
मनीष शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed