फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी जेड3 के पांच दिलचस्प फीचर्स, एंड्रॉयड ऐप्स भी करती हैं काम

Thu, 26 Jun 2014 03:28 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी ने भारतीय बाजार में ब्लैकबेरी 10 ओएस का टच स्क्रीन ब्लैकबेरी जेड3 15,990 रुपए की कीमत में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन


फोन में 960x540 रेजल्यूशन की 5 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। ये फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर, एड्रिनो 305 जीपीयू, 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। फोन की मैमोरी को माइक्राएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 2500 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी की सुविधा दी गई है।

कंपनी के मुताबिक ब्लैकबेरी जेड3 स्मार्टफोन में कई एंड्रॉयड एप्लिकेशन सपोर्ट सकती हैं। एंड्रॉयड एप्लिकेशन को ब्लैकबेरी ब्राउजर के जरिए सीधे इंटरनेट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। जानिए ब्लैकबेरी के कुछ अन्य खास फीचर्स।
विज्ञापन

ब्लैकबेरी मैप्स

Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी ने पहली बार भारत में अपने यूजर्स के लिए ब्लैकबेरी मैप पेश किया है। यह एप्लिकेशन 2डी मैप, स्थानीय सर्च और हर मोड़ पर निर्देशित करने वाले दमदार 3डी वॉयस डायरेक्शन के साथ आता है। यह ठीक वैसा ही है जैसा जीपीएस नेविगेशन सिस्टम।

कमाल की फोटोग्राफी 'टाइम शिफ्ट और स्टोरी मेकर'

Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी जेड3 स्मार्टफोन में कमाल का टाइम शिफ्ट कैमरा आपको ऐसे समय में ग्रुप की तस्वीर लेने की सुविधा देता है जब सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट हो और सभी की आंखें अच्छी तरह खुली हों।

फोटो, वीडियो को एक साथ लाकर आप स्टोरी मेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही आप इसमें संगीत और इफेक्ट का इस्तेमाल करके एचडी मूवी भी बना सकते हैं जिसे तुरंत ही यूट्यूब पर साझा किया जा सकता है।

विज्ञापन

ब्लैकबेरी 10 ब्राउजर

Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी 10 ब्राउजर आसानी से स्क्रॉलिंग और जूमिंग करने की सुविधा देता है। ब्राउजर में एक साथ कई टैब का इस्तेमाल किया जा सकता है, आपको निजी तौर पर साइट ब्राउज करने का मौका दिया जाता है जिसमें एक रीडर मोड भी शामिल होता है। यह ब्राउजर वेबसाइट को साझा करने की सुविधा भी देता है। बाद में देखने के लिए आप वेब पेज को सुरक्षित भी कर सकते हैं।

इस्टेंट प्रीव्यूज और रिप्लाई नाउ

Features of blackberry z3

बीबीएम, एसएमएस और ईमेल मैसेज के जरिए इंस्टेंट प्रीव्यूज के साथ आप अच्छी तौर जबाब दे सकते हैं, भले ही आप अपने ब्लैकबेरी जेड 3 स्मार्टफोन पर कुछ भी कर रहे हों। किसी ऐप का इस्तेमाल करते हुए आप बीबीएम या एसएमएम का जवाब दे सकते हैं या फिर जवाब देने के लिए ब्लैकबेरी हब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके पास कोई फोन कॉल आता है जिसका जवाब आप सही तरीके से नहीं दे सकते है तो आप तुरंत ही फोन कॉल को साइलेंस कर सकते हैं और बीबीएम, एसएमएस या ईमेल के जरिए रिप्लाई नाउ रिस्पॉन्स भेज सकते हैं ताकि कॉल करने वा ले को यह पता चल जाए कि अभी आप व्यस्त हैं।

तेज और आसान शेयरिंग

Features of blackberry z3

ब्लैकबेरी जेड 3 स्मार्टफोन यह याद रखता है कि आप किससे शेयर करते और क्या करते हैं, जिससे साझा करते वक्त चरणों की संख्या कम हो जाती है और फाइलों, फोटो या किसी डॉक्यूमेंट को भेजने में लगने वाला समय कम हो जाता है।

किसी भी ऐप में 'शेयर' करने का विकल्प चुनते ही पहले आपके द्वारा फाइल साझा की गई जानकारियों को ध्यान में रखते हुए आपको सुझाव मुहैया कराए जाते हैं और यह खूबी उतनी ही बेहतर होती जाती है जितना आप इसे इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed