फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   election news

आपणै रण म्ह उतरे तो गाम नै झोली भरकै दिए वोट

Tue, 21 Oct 2014 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 21 Oct 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
भाई, पार्टी तै मतलब कोनी, हाम तो आपणै प्रत्याशी कै गैल सां।
विज्ञापन


चुनाव से पहले दिग्गजों के गांव में जो एकतरफा माहौल था, ईवीएम खुली तो सारा गांव ही प्रत्याशी के  हक में उतर गया। दिग्गजों को अपने गांव में झोली भरकर वोट मिले।

प्रत्याशियों के गांवों ने अपनों को जितवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक-दो प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो बाकी प्रत्याशियों को अपने गांव का पूरा समर्थन मिला है। महम हलके से भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा के गांव खरकड़ा में चुनाव से पहले जैसा माहौल था, वैसा ही परिणाम भी आया।
विज्ञापन


यहां पोल हुए 5050 वोटों में से खरकड़ा को 4908 वोट मिले। लेकिन गढ़ी-सांपला-किलोई से भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर हुड्डा हलके से तो हारे ही, गांव में भी पिछड़ गए। उनके गांव से उन्हें 1411 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी निवर्तमान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 1926 वोट। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आनंद सिंह दांगी के गांवों में भी इस बार विरोधियों ने सेंध लगाई, भले ही उन पार्टियों के प्रत्याशी हलके से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांघी में लगाई सेंध
निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में मतदाताओं ने उनके पक्ष में खूब वोट दिए, लेकिन इस बार इनेलो सेंध लगाने में कामयाब रही। यहां पोल हुए 5371 वोटों में हुड्डा के पक्ष में 4305 वोट गए तो इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल भी 749 वोट लेने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर हुड्डा को यहां से 244 वोट मिले। पिछली बार हुड्डा के खिलाफ गए वोटों की संख्या सैकड़ा तक पार नहीं कर पाई थी।
बोहर में नांदल को हुड्डा से दोगुने वोट
रोहतक शहर से सटा गांव बोहर। गढ़ी-सांपला-किलोई से इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल यहीं के रहने वाले हैं। यहां कुल पड़े 6846 वोटों में 4253 वोट इनके पक्ष में गए। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी यहां से 2158 वोट खींच लिए। तीसरे नंबर पर भाजपा के धर्मबीर हुड्डा रहे।
रुड़की में ही हार गए धर्मवीर
भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर हुड्डा अपने गांव रूड़की में भी बढ़त नहीं ले पाए। यहां से भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे आगे रहे। उन्होंने कुल पोल हुए 3658 में 1926 वोट हासिल किए। धर्मवीर हुड्डा दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 1411 वोट मिले। इनेलो के सतीश नांदल भी 281 वोट ले गए।
मदीना में दांगी के खिलाफ पड़े ढाई हजार वोट
महम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी के गांव मदीना में भी ढाई हजार से ज्यादा वोट उनके खिलाफ पड़े। हालांकि उन्होंने कुल पोल हुए 8595 वोटों में 5748 वोट हासिल किए। यहां भाजपा के शमशेर खरकड़ा ने 1562 और इनेलो के महंत सतीश दास ने 1182 वोट खींचे।
सैमाण ने दिया महंत का साथ
महम से इनेलो प्रत्याशी महंत सतीश दास के गांव सैमाण में ग्रामीणों ने उनका पूरा साथ दिया। उन्हें 5031 वोट मिले। कांग्रेस के आनंद सिंह दागी को यहां से 343 और भाजपा के शमशेर खरकड़ा को 95 वोट ही मिल पाए।

खरकड़ा निकला सबसे आगे
अपनों का साथ देने में खरकड़ा सबसे आगे रहा। भले ही भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा सीट नहीं निकाल पाए हों, लेकिन उनके गांव ने उनका पूरा साथ दिया। यहां कुल पोल हुए 5050 वोटों में से खरकड़ा को 4908 वोट मिले। आंनद सिंह दांगी को मात्र 100 और महंत को यहां से मात्र 36 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed