आपके स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप हो जाएगा दोगुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रितानी कंपनी डायसन ने स्मार्टफ़ोन के लिए ऐसी बैटरी बनाने की घोषणा की है जो बाज़ार में मौजूद बैटरियों से दोगुना चलेगी।
डायसन वैक्यूम क्लीनर बनाने के लिए जानी जाती है। लेकिन अब कंपनी ने बैटरी बनाने के एक नए प्रोजेक्ट में डेढ़ करोड़ डॉलर का निवेश कर रही है।
इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व बैटरी बनाने वाली कंपनी सैकिट-3 कर रही है।
नई लीथियम-आयन बैटरी को सॉलिड-स्टेट टेक्नॉलॉजी से विकसित किया जाएगा। इसमें मौजूदा स्मार्टफ़ोनों में प्रयोग होने वाली आम बैटरियों से दोगुनी ऊर्जा जमा की जा सकेगी।
दोगुनी ऊर्जा वाली बैटरी
सैकिट-3 ने कहा है कि इस तरह बनाई गई बैटरियां निर्माताओं के लिए भी भरोसेमंद और किफ़ायती होंगी।
हालांकि कंपनी ने ये साफ़ नहीं किया है कि ये बैटरी बाज़ार में कब तक आ जाएगी।
लेकिन उम्मीद की जा रही है कि डायसन जैसी बड़ी कंपनी के आर्थिक सहयोग के कारण इसका प्रोटोटाइप जल्द ही आ जाएगा।