फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   dr shiv model

लिंगानुपात के लिए जागरूक करेगा ‘डॉ. शिव कुमार मॉडल’

Mon, 01 Dec 2014 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Dec 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के बाद अब प्रदेश भर में लिगांनुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के बाद डॉ. शिव कुमार मॉडल के साथ अब स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी आ गया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार की ओर से ‘बेटी बचाओ अभियान’ के लिए तैयार किया गया संकल्प पत्र अब प्रदेश भर में जागरूकता अभियानों में पढ़ा जाएगा।

इस अभियान के लिए शामिल किए गए मॉडल का नाम भी सिविल सर्जन के नाम ‘डॉ. शिव कुमार मॉडल’ पर दिया गया है।
डॉ. शिव कुमार ने बताया कि लिंगानुपात के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ष 2012 में धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से अभियान शुरू किया गया था। यहां उस समय लिंगानुपात प्रति हजार पुरुष में 751 लड़कियों का था। वर्ष 2012 व 2013 में लिंगानुपात को 800 की संख्या तक पहुंचाया। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त रहे निखिल गजराज के सहयोग से अभियान में तेजी लाई गई और हर माह के पहले मंगलवार को संकल्प शपथ पत्र के लिए निश्चित कर दिया था। लोगों को शपथ दिलाने का प्रयास सफल रहा और लिंगानुपात वर्ष 2013-14 में 890 पहुंच गया। इस वर्ष प्रदेश में सबसे अधिक लिंगानुपात का अंतर घटाने वाला जिला कुरुक्षेत्र बन गया था। अब डॉ. शिव का संकल्प शपथ पत्र प्रदेश भर में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह है डॉ. शिव कुमार मॉडल संकल्प शपथ पत्र
‘मैं परमपिता परमेश्वर एवं अपनी सबसे प्रिय वस्तु को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि मैं कन्या भ्रूणहत्या की रोकथाम के लिए अपने परिवार, रिश्तेदार समाज को जागृत करूंगा और कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने दूंगा। मैं यह भी संकल्प लेता हूं कि दहेज प्रथा को रोकने व लड़कियों की सामाजिक सुरक्षा बिना भेदभाव प्रदान करके समाज को जागृत करूंगा।’ धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed