फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   dog bite young man

युवक को कुत्ते से कटवाया, पड़ोसियों ने छुड़ाया

Sun, 05 Oct 2014 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 05 Oct 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
कलानौर थाना के अंतर्गत गांव बसाना में पड़ोसियों ने एक युवक से पुरानी रंजिश निकालने के लिए उसे गली में रोककर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
विज्ञापन


कुत्ते ने युवक को कई जगह काटा। घायल युवक को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा सूचना देने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बीती रात शुक्रवार गांव बसाना निवासी बिजेंद्र खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। जब वह वापस घर लौटा तो इसी दौरान उनके पड़ोसी कालू, उसके पिता राजेंद्र व उसकी मां किताबो ने उसे गली में जबरदस्ती रोक लिया और उस पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। बिजेंद्र की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजेंद्र को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। कुत्ते के काटने से बिजेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed