{"_id":"d6e581eec4a4010b027cfeae3a509f6a","slug":"cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ ने ईस्ट जोन को पारी और188 रनों से रौंदा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
साउथ ने ईस्ट जोन को पारी और188 रनों से रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में शुक्रवार को साउथ जोन ने ईस्ट जोन को एक पारी और 188 रनों से रौंद कर फाइनल में जगह बना ली है।
साउथ जोन को फाइनल का रास्ता तय कराने में आरवी उत्थपा की शानदार पारी भी सहायक रही है। उत्थपा ने पहली पारी में 120 रन बनाए थे।
रोहतक के गांव लाहली में चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में 62 रन बना कर ही ऑल आउट हो गई।
तीन दिनी इस मैच में साउथ जोन ने 264 रन बनाए थे। उत्थपा ने 120 रन बनाए। उसने 196 गेंदों का सामना किया। हालांकि इसके बाद कोई बेट्समेन कोई खास योगदान नहीं कर पाया।
केके नायर ने 32 रन और एमके पांडे ने 26 रनों का योगदान दिया था। पहली पारी का जवाब देने उतरी ईस्ट जोन की टीम 230 मिनट ही मैदान में टिक पाई और 84 रनों पर ढेर हो गई थी। साउथ जोन ने ईस्ट जोन का फॉलोऑन खिलाया लेकिन शुक्रवार को दूसरी पारी भी सस्ते में सिमट गई। पूरी टीम महज 62 रन बना कर आउट हो गई। इस दौरान केवल एसएस तिवारी (13)और एलआर शुक्ला (18) ही दहाई केअंक को छू सके। शेष खिलाड़ी शून्य से सात के स्कोेर तक ही पहुंच पाए। साउथ जोन की ओर से एचएस शरथ ने 4 और एसटीआर बिन्नी ने 3 विकेट लिए।