{"_id":"9bd8fd71c22f24c4309f3cee8bd7c2e7","slug":"colonal-malik-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल मलिक पूर्व सैनिक संघ के प्रधान ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कर्नल मलिक पूर्व सैनिक संघ के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
कर्नल आर. एस. मलिक को हरियाणा पूर्व सैनिक संघ का प्रधान चुना गया है।
हरियाणा पूर्व सैनिक संघ का चुनाव रविवार का यहां के सेक्टर-4 स्थित संघ के निर्माणाधीन भवन में हुआ। सोसायटी एक्ट के तहत हुए चुनाव में कर्नल बलबीर सिंह वरिष्ठ उप प्रधान चुने गए।
चुनाव अधिकारी ब्रिगेडियर एस. एस. रुहिल ने बताया कि तीन महीने चली चुनावी प्रक्रिया में 8, 9 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में भूतपूर्व सैनिकों की संघ सदस्यता के अनुसार 105 डेलीगेट्स चुने गए। इन डेलीगेट्स ने रविवार सुबह 8 बजे रोहतक में मतदान किया।
किस पद के लिए कौन रहे मैदान में
प्रधान पद के लिए
ले. जनरल ओंकार सिंह लोहचब
कर्नल एस. के. कुंडू
कर्नल रणधीर सिंह मलिक
कर्नल आर. एस. मलिक 50 मत लेकर प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ उपप्रधान पद
कर्नल के. एस. यादव
कर्नल टी. सी. दहिया
कर्नल बलबीर सिंह
कर्नल बलबीर सिंह 49 मत पाकर वरिष्ठ उपप्रधान पद पर विजयी रहे।
निवर्तमान प्रधान कमांडर इंद्र सिंह, वीर चक्र और वरिष्ठ उपप्रधान कर्नल कर्ण सिंह ने सभी को बधाई दी।
लंबित मांगों को कराएंगे पूरा
नवनिर्वाचित प्रधान मलिक ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया। कहा, सबसे पहले पूर्व सैनिकों की लंबित पड़ती जा रही एक रैंक एक पेंशन की मांग को तुरंत लागू करवाने के लिए सरकार से अपील करेंगे। अपील की सुनवाई नहीं हुई तो दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।