फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   cm belief rally

सीएम के आश्वासन पर भरोसा नहीं, 4 को रैली

Tue, 02 Sep 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एक बजे दिल्ली में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन


हालांकि प्रतिनिधिमंडल इस मुलाकात को महज एक औपचारिकता ही मान रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि सीएम ने जो कहा वह केवल आश्वासन है और आश्वासन पर हम अपना आंदोलन बिना मांग पूरे हुए खत्म नहीं करने वाले।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के मुताबिक सीएम ने मीटिंग में माना कि अतिथि अध्यापक तीन साल की नीति को पूरा करते है। इसके लिए सीएम ने लिगल रिप्रेसेंटेटिव और अकाउंट जनरल विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


साथ ही कहा, रिपोर्ट आते ही अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की नीति में शामिल कर लिया जाएगा। सीएम के आश्वासन के बावजूद अतिथि अध्यापकों का कहना है कि उन्हें आश्वासन पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 सितंबर को 11 बजे प्रदेश भर के अतिथि अध्यापक सामूहिक अवकाश लेकर फिर से रोहतक में रैली करेंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सीएम के आवास का घेराव किया जाएगा, तब तक महापड़ाव जारी रहेगा।

दरअसल रविवार को अतिथि अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने की कोशिश की। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो सभी ने गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सीएम से सोमवार को मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर अध्यापक ने प्रदर्शन खत्म किया।


भिवानी गेस्ट टीचर्स बैठे धरने पर
दूसरी ओर, राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को हुडा सिटी पार्क में महापड़ाव के तहत भिवानी के गेस्ट टीचर्स धरने पर बैठे।

इस धरने की अध्यक्षता करते हुए संघ के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों का समय रहते नियमित करने का पत्र जारी करें।

उन्होंने बताया कि सरकार आचार संहिता जारी होने तक झूठे आश्वासन देकर दिलासा दे रही है। नियमित होने तक उनका महापड़ाव जारी रहेगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य उप प्रधान सबिता, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह व संगठन सचिव बलबीर सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर संघ के पूर्व प्रधान मास्टर बलबीर सिंह, रणधीर सिंह कुंडू, सुरेंद्र दहिया, संत कुमार, रघुबीर, सत्यवान, जसवीर, रेखा, मंजीत, कुलविंद्र, पलविंद्र पानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed