{"_id":"8e3a3bd1ab09457e7866a14d2430bcaa","slug":"championship-badminton-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताबी भिड़ंत में दिखी एकतरफा टक्कर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
खिताबी भिड़ंत में दिखी एकतरफा टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28वीं सब जूनियनर नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल मैच में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि ज्यादातर मैच के रिजल्ट डबल सेट तक सामने आ गए।
रविवार को चैंपियनशिप के फाइनल मैच के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए इंटरनेशनल फेम पा चुके खिलाड़ी व कोच पी. गोपीचंद, पी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा और पीवी सिंधु मौजूद थे। हालांकि सीएम को भी इस सम्मान समारोह में आना था लेकिन वह नहीं आ सके।
एमडीयू के जिमनेजियम हॉल में सुबह करीब 10 बजे के आस-पास शुरु हुए चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल 28वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच खेले गए।
वहीं सेमीफाइनल में जीत दर्ज कराने के बाद फाइनल में खिताबी भिड़ंत के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अंडर-13 गर्ल्स के डबल्स मुकाबले में गायत्री गोपीचंद पुलेला और वैष्णवी रेड्डी जाका की जोड़ी ने महाराष्ट्र की सिमरन सिंह और जाह्नवी जगतप की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14 और 21-19 प्वॉइंट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं ब्वॉयज के डबल्स मुकाबले में मंजीत सिंह और डिक्कू की जोड़ी व श्रीकाल मदीना और मैष्णव की जोड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। तीन सेटों में हुए इस मैच में मंजीत सिंह और डिक्कू की जोड़ी ने 17-19, 21-16, 21-18 से जीत हासिल की। इसके अलावा अंडर-15 गर्ल्स के डबल्स में अश्वनी भट्ट और मिचुला ने सिमरन सिंह और ऋतिका को 21-18, 21-10 और ब्वॉयज डबल्स मुकाबले में कार्तिके और गुलशन कुमार ने प्रज्ञान ज्योति और ध्रुव कपिला को 21-15, 21-17 प्वाइंट से हराकर डबल्स के खिताब में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
आखिर वक्त पलटा मैच
चैंपियनशिप के ज्यादातर फाइनल मैच आखिरी समय में एकतरफा रहे। खिलाड़ियों में जहां शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली वहीं हाफ राउंड के बाद मैच एकतरफा होता नजर आया। अंडर-13 के गर्ल्स सिंगल मुकाबले में पहली वरीयता महाराष्ट्र की सिमरन सिंह ने तेलंगाना की वैष्णवी रेड्डी जाका को 21-15 और 21-16 जबकि ब्वॉयज में मणिपुर के मैराबा मैस्नाम ने अरुणांचल प्रदेश के लातुकुम को 21-19, 21-16 से मात दी। इसके अलावा अंडर-15 के गर्ल्स के सिंगल मुकाबले में तेलंगाना की प्राशी जोशी ने अश्वनी भट्ट के को 21-11, 21-16 प्वॉइंट से हराया। इसके अलावा इसी एज ग्रुप में ब्वॉयज में पहली वरीयता कर्नाटक के राहुल भारद्वाज ने दूसरी वरीयता आसाम के ओरिजित चालिहा को 21-10, 21-8 को हराकर फाइनल में कब्जा किया।
खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
चैंपियनशिप के आखिरी दिन इंटरनेशनल फेम पा चुके बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच पी. गोपीचंद, पी कश्यप, अश्विनी पोनप्पा और पीवी सिंधु भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात करते हुए बेहतर खेल के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। वहीं उन्होंने हरियाणा में खेल के प्रति खिलाड़ियों के रुझान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस प्रदेश से होनहार खिलाड़ी बैडमिंटन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए किए जाएंगे बेहतर प्रयास: शरण
चैंपियनशिप के सम्मान समारोह के मौके पर बतौर अतिथि मुख्य अतिथि भारत सरकार के खेल विभाग के सचिव अजीत मोहन शरण ने बैडमिंटन को हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा, हरियाणा प्रदेश ने जो कल्याणकारी एवं गतिशील खेल नीति बनाई है। उसी का नतीजा है कि हमारे खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शरण ने केन्द्र सरकार के खेल विभाग की सहायता से गुड़गांव एवं रोहतक में बैडमिंटन अकादमी स्थापित करने का आश्वासन दिया। अजीत मोहन शरण ने समारोह में टूर्नामेंट की सोवनियर का भी विमोचन किया। इससे पूर्व, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आईएएस ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में आए इंटरनेशनल खिलाड़ी और कोच को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, एमडीयू कुलपति एच.एस. चहल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समापन समारोह का संयोजन आयोजन सचिव अजय सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, एडीसी आरसी बिधान, प्रशासक हुडा पंकज, एमडीयू के खेल निदेशक डा. डीएस ढुल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, स्वागत समिति के प्रभारी यशपाल पंवार, भारत भूषण, खेल ऑफिशियल्ज, मुय रेफरी मौजूद थे।