{"_id":"333db0ab875cf0a749f4a4a72ea16548","slug":"burglars-smashed-atm-machine-hand-felt-nothing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ी, कुछ भी नहीं लगा हाथ ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ी, कुछ भी नहीं लगा हाथ
Jhajjar
Updated Fri, 16 May 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी गेट पर अज्ञात चोरों ने बृहस्पतिवार की रात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) की एटीएम मशीन को तोड़ दिया। हालांकि एटीएम मशीन तोड़ने के बाद भी चोरों के हाथ खाली रहे। एटीएम मशीन तोड़े जाने की घटना की सूचना के बाद पुलिस और बैंक के प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। हालांकि दिन भर यह सस्पेंस बना रहा कि चोर मशीन से रुपये निकाल पाए या नहीं। मगर शाम को जाकर इंजीनियर ने पड़ताल की तो पता चला कि एटीएम मशीन से कैश चोरी नहीं हो पाया। इधर, घटना की जानकारी के बाद एफएसएल की टीम पहुंची। दिन भर शहर में एटीएम मशीन के तोड़े जाने की घटना की चर्चा का केंद्र रही।
झज्जर के बेरी गेट पर लगाई गए एटीएम मशीन को चोरों ने तोड़ डाला। सीबीआई के इस एटीएम से हालांकि चोर कैश तक नहीं पहुंच पाए, मगर दिन भर यह सस्पेंस बना रहा कि क्या इस मशीन से कितना कैश चोरी हुआ। पुलिस को सुबह इसकी सूचना मिली तो चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी पड़ताल की। बैंक के प्रबंधक अनिल कादयान भी मौके पर पहुंचे और पाया कि एटीएम मशीन के ऊपरी हिस्से को तोड़ा गया था। हालांकि वे उस समय यह नहीं बता पाए कि मशीन से कैश चोरी हुआ या नहीं।
हैंडपंप का सरिया किया इस्तेमाल
एटीएम मशीन तोड़ने के लिए चोरों ने यहां बाहर लगे एक हैंडपंप का गज इस्तेमाल किया। मुड़ा-तुड़ा सरिया वे बाद में बाहर ही डाल गए। उन्होंने इस एटीएम मशीन के साथ ही एक दुकान का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया। मगर शटर का ताला अंदर से बंद होने के कारण वे इसमें सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
एफएसएल टीम पहुंची 10 बजे के बाद
एटीएम मशीन से चोरी के प्रयास की सूचना के बाद एफएसएल टीम भी यहां पहुंची। मगर यह टीम काफी देरी से पहुंची। टीम ने यहां फिंगर प्रिंट भी लिए। इधर, एटीएम मशीन से चोरी होने की सूचना के बाद संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि भी पहुंचे। हालांकि उनका भी यह कहना था कि वे तो कैश डालने का काम करते हैं। सूचना मिली थी, इसलिए यहां मुआयना करने आए हैं।
सेंट्रल बैंक की एटीएम मशीनें हैं निशाने पर
हिसार में सेंट्रल बैंक की एटीएम मशीन उठा लेने की घटना के बाद बृहस्पतिवार को झज्जर में चोरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को ही निशाना बनाया। झज्जर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तीन एटीएम हैं। इन एटीएम पर पहले भी टेंपरिंग के प्रयास हो चुके हैं। इसके बाद भी एटीएम के लोकेशन पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किए गए।
बीमे के अधीन रहती हैं मशीनें
आमतौर पर एटीएम मशीनों का और कैश का बीमा कराया जाता है। सभी कंपनी अपनी सुरक्षा के लिए कैश लिमिट के साथ बीमा कराती हैं। ताकि नुकसान होने की सूरत में वे बच सकें। संभवत: इसी के चलते कई एटीएम मशीनों पर सुरक्षा गार्ड लगाने में लापरवाही भी हो जाती है। बैंक प्रबंधक इस बात की पुष्टि करते हैं कि एटीएम का बीमा कराया जाता है।
शहर में हैं 50 से अधिक एटीएम
झज्जर शहर भले की छोटा हो, मगर यहां पर बैंकिंग सेवा किसी भी बड़े शहर के मुकाबले कम नहीं है। यहां करीब 35 बैंकों की शाखाएं हैं। एटीएम की बात करें तो झज्जर शहर में विभिन्न बैंकों के 50 से अधिक एटीएम मशीन हैं। ऐसे में एटीएम की सुरक्षा किया जाना भी जरूरी हो जाता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, झज्जर के प्रबंधक अनिल कादयान का कहना है कि उन्हें सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि बैंक की ओर से एटीएम प्राइवेट एजेंसी के हैंडओवर होते हैं और उनको ही सुरक्षा गार्ड तैनात कराने होते हैं, मगर यहां किसी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। हमने निरंतर इस बारे में लिखा है, मगर अभी तक किसी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया है।
अग्रणी बैंक के एलडीएम प्रभात शुक्ला से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि सभी बैंकों के एटीएम के बारे में तो वे नहीं बता सकते, मगर पीएनबी की बात करें तो झज्जर में उनके 20 स्थानों पर एटीएम हैं। इन सभी पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं तथा सीसीटीवी युक्त हैं। साथ ही वे कहते हैं कि जो एटीएम शाखाओं के साथ होते हैं उनमें अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड नहीं रखा जाता, जबकि बाकी जो आउट साइड पर मशीन होती हैं वहां सुरक्षा गार्ड रखा जाता है।
झज्जर के एसपी बलबीर सिंह कहते हैं कि हमने पहले ही बैंकों को एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। इस शाखा के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। इस एटीएम से चोर कैश ले जाने में तो कामयाब नहीं हो सके, मगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फिंगर प्रिंट के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।