फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   bollywood pray for felin afflicted

फैलिन पीड़ितों के लिए बॉलीवुड की दुआएं

Tue, 15 Oct 2013 10:00 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
bollywood pray for felin afflicted

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही मचाने वाले चक्रवात ‘फैलिन’ से पूरा बॉलीवुड भी चिंतित दिखाई दे रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम बड़े सितारे पीड़ितों के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

विज्ञापन


बिग बी ने ट्विटर पर पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, ‘चक्रवात फैलिन भगवान का गुस्सा बनकर फूट रहा है। सावधान रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें...और प्रार्थना करते रहें।’
विज्ञापन


वहीं माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया, ‘मेरी संवेदना फैलिन से प्रभावित होने वाले सभी पीड़ितों के साथ है। इस समस्या से उबरने के लिए भगवान उन्हें शक्ति दे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, ‘प्रकृति के गुस्से को झेलने वाले सभी पीड़ितों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। इस समय हम सिर्फ शांति की ही प्रार्थना कर सकते हैं।’


अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ‘प्रकृति जब भी अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो हमारे अस्तित्व की कमजोरी बुरी तरह उजागर हो जाती है। यह ‘मैं’ शब्द के महत्व को बेहद महत्वहीन बना देता है।’

ओडिशा के राउरकेला में जन्मीं फिल्ममेकर मीरा नायर ने भी लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, ‘ओडिशा में मेरे जन्मस्थान के लोगों को भगवान हिम्मत दे।’

फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी और अभिनेता बोमन ईरानी ने तूफान से निपटने की प्रशासन की तैयारियों को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed