फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Big political game

बड़ा चुनावी दांव

Tue, 14 Oct 2014 07:21 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 14 Oct 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
Big political game

लोकसभा चुनावों के तकरीबन पांच महीने बाद हो रहे महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव इन दोनों राज्यों के लिए तो अहम हैं ही, इनसे देश की भावी राजनीति की भी थाह मिलेगी। इसका महत्व इसी से समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों राज्यों में पिछले दस दिनों के भीतर 38 रैलियां की हैं!

विज्ञापन


दरअसल इन दोनों राज्यों में मोदी और अमित शाह ही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा हैं और गाहे-बगाहे ये चुनाव भी 'मोदी बनाम अन्य' हो गए हैं। हालांकि महाराष्ट्र और हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियां, जातिगत गणित और कुल मिलाकर वहां के चुनावी मुकाबले बिल्कुल अलग तरह के हैं, जिनकी आपस में तुलना नहीं की जा सकती। मगर ऐसा लगता है कि भाजपा को एक बार फिर 'मोदी लहर' का भरोसा है, जिसके सहारे वह इन दोनों राज्यों में अपने बूते सरकार बनाना चाहती है।
विज्ञापन


असल में यही भाजपा की ताकत भी है और कमजोरी भी। मतदान से ठीक एक दिन पहले जिस तरह से उसकी पच्चीस वर्ष पुरानी सहयोगी से शत्रु बन गई शिवसेना हमलावर हुई है, उससे यही लगता है कि शिवसेना मानकर चल रही है कि उसका मुकाबला कांग्रेस, एनसीपी या राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से नहीं, बल्कि सीधे भाजपा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में ये चुनाव शिवसेना के लिए करो या मरो जैसे हो गए हैं, क्योंकि इस चुनाव में उसने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है! यही बात एक दशक तक कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा जा सकती है, क्योंकि इससे उसकी भी असली ताकत का पता चलेगा।


जहां तक कांग्रेस की बात है, तो वह अपने अंतर्विरोधों और मतभेदों में उलझी हुई है और लोकसभा चुनावों में मिले झटकों से अब तक नहीं उबर पाई है। अलबत्ता हरियाणा में उसका सारा दांव सोनिया या राहुल गांधी पर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर है। पर महाराष्ट्र की तरह भाजपा यहां भी मोदी के सहारे है और वह कांग्रेस को नहीं, बल्कि ओम प्रकाश चौटाला के इंडियन नेशनल लोकदल को अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मान रही है।

निस्संदेह ये चुनाव मोदी सरकार के पांच महीने के कार्यकाल पर जनमत संग्रह नहीं हैं, लेकिन ये बताएंगे कि क्या मोदी का जादू अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed