फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Beyond coordination

समन्वय से आगे

Fri, 04 Sep 2015 08:28 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Sep 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
Beyond coordination

नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा के पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंद्रह बड़े संगठनों के बीच हुई तीन दिनों की बैठक को समन्वय बैठक बताकर खुद संघ ने इसे बहुत तूल न देने की कोशिश की है। यह सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी साफ होता है और संघ प्रमुख मोहन भागवत की सरकार के प्रति अनुकूल टिप्पणियों से भी। पर सरकार के कामकाज पर संघ के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरुआत में जो चिंता जताई, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार की छवि ने संघ को थोड़ा-बहुत बेचैन तो जरूर किया है। नहीं तो बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, जिसका नतीजा राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है, तीन दिनों की इस समन्वय बैठक में कई मुद्दों पर संघ के पदाधिकारियों की चिंता सामने नहीं आती।

विज्ञापन


इस बैठक के औचित्य पर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सवाल अपनी जगह हैं, पर यह कोई रहस्य नहीं कि केंद्र की सत्ता में आई भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ही पैदा हुई पार्टी है, और इसे दोनों में से किसी ने छिपाया नहीं है। फिर सवाल सिर्फ संघ-भाजपा का नहीं है; हर राजनीतिक पार्टी का वैचारिक संगठन होता है, और सत्ता में आई पार्टी पर तो कई संगठनों के दांव और दावे होते हैं। लिहाजा सवाल इस बैठक के औचित्य पर उतना नहीं है, जितना कि संघ के इरादे पर हो सकता है। वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को जल्दी सुलझाने, श्रम संगठनों की दस सूत्री मांगें मानने, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने और आम जनता के हितों में कदम उठाने के लिए सरकार को प्रेरित करने की उसकी कोशिशों में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि ये देश के हित से जुड़े कदम हैं।
विज्ञापन


मुश्किल वहां पैदा होगी, जहां संघ विकास के बजाय अपना एजेंडा तय करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। इसलिए जम्मू-कश्मीर में गठबंधन धर्म निभाने के बजाय सख्ती अपनाने के लिए कहने और शिक्षा व्यवस्था के भारतीयकरण पर जोर देने जैसी बातें चिंतित ही ज्यादा करती हैं। मोदी सरकार के शुरुआती सवा साल चुनौतियों से भरे रहे हैं, यह प्रधानमंत्री ने भी बैठक में प्रकारांतर से माना है। ऐसे में विकास के एजेंडे से भटकना घातक होगा, यह सरकार को भी समझना चाहिए और संघ को भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed