{"_id":"3fa61d9996d1badea0ee49632777aff4","slug":"best-wireless-portable-speaker-in-budget-5000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट वायरलैस स्पीकर्सः बजट 5,000 रुपए से कम, आवाज में दम ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बेस्ट वायरलैस स्पीकर्सः बजट 5,000 रुपए से कम, आवाज में दम
वसीम अंसारी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी के बदलते दौर ने म्यूजिक सुनने का तरीका भी बदल दिया है। एक जमाना था जब एक रेडियो पर मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और लता मंगेश्कर को सुनने के लिए कई लोग रेडियो को घेरकर बैठ जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
आज म्यूजिक हर पल, हर जगह आपके साथ मौजूद है। डिजिटल दुनिया में मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, म्यूजिक प्लेयर, आईपॉड जैसे डिवाइस के जरिए आप म्यूजिक को अपने साथ लेकर कहीं भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन
लेकिन जब इस म्यूजिक को दोस्तों या परिवार के साथ शेयर करके सुनने की बात आती है, तो इन डिवाइस की आवाज धीमी पड़ जाती है।
कभी दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी करनी हो, तो म्यूजिक की जरूरत पड़नी लाजिमी है। लेकिन मोबाइल फोन की इतनी आवाज नहीं होती है, जिस पर थिरका जा सके।
नया दौर, नया अंदाज
आज आप तकनीक की दुनिया में हैं, तो इसका भी तोड़ निकालना आसान है। 3.5 एमएम जैक के जरिए आप स्पीकर पर म्यूजिक सुनते आए है।
इधर कुछ समय से भारतीय बाजार में ब्लूटूथ, एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) आधारित पोर्टेबल स्पीकर ने काफी धूम मचा रखी है। आप अपने मोबाइल फोन का म्यूजिक इन शानदार पोर्टेबल स्पीकर पर प्ले कर सकते हैं। यह स्पीकर ब्लूटूथ के जरिए आसानी से मोबाइल से कनेक्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
आवाज में बड़े और साइज में छोटे इन स्पीकर को कहीं भी सुना जा सकता है। हमने तलाशे खास ऐसे पोर्टेबल स्पीकर, जो परफॉर्मेंस में शानदार हैं और दाम में किफायती।
पोट्रॉनिक्स प्योर साउंड बीटी
कुछ समय पहले ही पोर्टेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी पोट्रॉनिक्स ने पोट्रॉनिक्स प्योर साउंड बीटी के नाम से अपना पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बाजार में उतारा है।
इस स्पीकर को आप किसी भी ब्लूटूथ सपोर्ट फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एयूएक्स, यूएसबी और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए भी आप इसमें म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
पोट्रॉनिक्स प्योर साउंड बीटी स्पीकर रिचार्जेबल बैटरी के साथ काम करता है। कंपनी के अनुसार इसे एक बार चार्ज करने पर आप 9-10 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत 1395 रुपए है।
जेबीएल फ्लिप 2 ब्लूटूथ स्पीकर
स्पीकर, हैंडफोन, डॉक सिस्टम में जेबीएल एक जाना-माना नाम है। कंपनी का जेबीएल फ्लिप 2 ब्लूटूथ स्टीरियो स्पीकर भारतीय बाजार मौजूद है।
इस पोर्टेबल स्पीकर को आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मोबाइल फोन के जरिए प्ले कर सकते हैं। फ्लिप 2 ब्लूटूथ स्पीकर लिऑन रिचार्जेबल बैटरी के साथ काम करता है, जो 5 घंटा तक बैकअप देने में सक्षम है।
इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन, कॉल-आंसर बटन वगैरह की सुविधा भी दी गई है। ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत 4,699 रुपए है।
लॉजीटेक मिनी बूम बॉक्स
कंप्यूटर एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी लॉजीटेक ने बाजार में कई पोर्टेबल स्पीकर उतारे हैं। लॉजीटेक मिनी बूम बॉक्स कंपनी के शानदार पोर्टेबल प्रोडक्ट में से एक है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ काम करता है।
कंपनी ने इसके ऊपरी पैनल लाल इंडिकेशन लाइट्स को शामिल किया है, जो आपको अलग-अलग दिशा-निर्देश देती रही हैं। इसके अलावा इससे आप वॉल्यूम और गानों को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसकी कीमत 3,599 रुपए दी गई है।
क्रेटिव डी100
क्रेटिव डी100 पर आप वायरलैस से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। ये स्पीकर किसी भी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ आसानी से पेयर हो जाते हैं।
इसके अलावा आप 3.3 एमएम जैक के जरिए भी क्रेटिव डी100 पर म्यूजिक सुन सकते हैं। पोर्टेबल स्पीकर का साइज 5.1x15.6x5.3 और कंपनी ने क्रेटिव डी100 में एए बैटरी का इस्तेमाल किया है।
स्पीकर के फ्रंट पैनल पर ही ब्लूटूथ, वल्यूम कंट्रोल और पावर ऑन/ऑफ बटन दिए गए हैं। इसकी कीमत लगभग 4,400 रुपए है।
सोनी एसआरएस-बीटीवी5 ब्लूटूथ
पोर्टेबल वायरलैस स्पीकर की बात हो और सोनी के शानदार लुक और डिजाइन वाले एसआरएस-बीटीवी5 ब्लूटूथ का जिक्र न कर जारी है। सोनी ने लगभग साल भर पहले इस स्पीकर को लॉन्च किया था।
सोनी के पोर्टेबल वायरलैस स्पीकर की खास बात यह भी कि आप इसको ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी के जरिए भी प्ले कर सकते हैं।
माइक्रोयूएसबी के जरिए इस स्पीकर को चार्ज किया जा सकता है और इसके अंडाकार डिजाइन के कारण इस स्पीकर को 360 डिग्री एंगल पर सुना जा सकता है। इसकी कीमत 3,849 रुपए हैं।
क्या करना बेहतर?
अगर आप कम बजट का टैबलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी साउंड क्वालिटी कोई खास नहीं है तो उस टैबलेट के लिए कम बजट का पोट्रॉनिक्स प्योर साउंड बीटी स्पीकर अच्छा विकल्प है।
अगर आपके मोबाइल फोन में एनएफसी सपोर्ट है और अब तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो सोनी एसआरएस-बीटीवी5 ब्लूटूथ आपको अच्छा अनुभव कर सकता है।
दमदार साउंड क्वालिटी के लिए आप जेबीएल फ्लिप 2 ब्लूटूथ स्पीकर, लॉजीटेक मिनी बूम बॉक्स और क्रेटिव डी100 पर विचार कर सकते हैं।