फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   best 3d phones in the market

कई हैं 3D स्मार्टफोन पर कौन बेहतर?

Wed, 08 Aug 2012 05:10 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2012 05:10 PM IST
विज्ञापन
best 3d phones in the market

स्मार्टफोन की खूबियों की लिस्ट अंतहीन बनती जा रही है। ढेर सारे उपयोगी एप्लीकेशंस के अलावा एक ताजा फीचर इसमें जुड़ने जा रहा है- वह है 3D का। पिछले दो सालों के दौरान कई मोबाइल कंपनियों ने 3D स्मार्टफोन बाजार में उतारे- जिन्हें अगर प्रयोगों का दौर माना जाए तो यह तय है कि इस साल कई 3D मोबाइल फोन मजबूती से बाजार में टिके रहेंगे। आइए एक नजर डालते हैं इनके फीचर्स पर।

विज्ञापन


एचटीसी इवो 3D
यह HTC का पहला 3D स्मार्टफोन है। बाजार में दिखाई देने वाले 3D के कुछ प्रमुख मॉडलों में से यह एक है। इसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्यूएल-कोर प्रोसेसर है। यह एंड्राएड 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें एक GB रैम के साथ सेंस यूजर इंटरफेस, वाइ-फाइ तथा GPS मौजूद है। इस फोन में दो कैमरे हैं - एक पांच मेगापिक्सेल का और दूसरा 1.3 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा।
विज्ञापन


एलजी ऑप्टिमस 3D
एलजी का यह स्मार्टफोन सफल 3D मॉडल्स में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह 3D में वीडियो रिकार्डिंग कर सकता है। इसके लिए इसमें ड्युएल ऑटोफोकस कैमरा लगा है- जिससे इस मोबाइल पर 3D वीडियो रिकार्डिंग संभव है। यह एंड्राएड 2.2 फ्रो-यो जो कि जिंजरब्रेड 2.3 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसकी अन्य खूबियों में 4.3 इंच के स्क्रीन को भी गिन सकते हैं, जो 3D डिस्प्ले करता है। इसमें एक गीगाहर्ट्ज का ड्यूएल-कोर प्रोसेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्प एक्वस
यह एक लाजवाब 3D स्मार्टफोन है, बस इसके साथ दिक्कत यह है कि यह जापान के मार्केट में ही उपलब्ध है। यह हर तरह से 3D को सपोर्ट करता है, चाहे बात डिस्प्ले की हो, कैमरा हो या फिर HDMI आउटपुट। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वैलकॉम प्रोसेसर लगा है और यह एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड पर काम करता है। इसमें भी 3D तस्वीरों के लिए आठ मेगापिक्सेल का कैमरा लगा हुआ है।

मोटोरोला एमटी 810
यह स्मार्टफोन एक खास कस्टमाइज एंड्राएड आपरेटिंग सिस्टम ओ-फोन पर चलता है। जिसमें आपको ड्यूएल टॅच की सुविधा मिलती है। इसके पांच गेमापिक्सेल कैमरा से हाइडेफिनिशन रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सामने मौजूद कैमरे की मदद से आप वीडियो चैट भी कर सकते हैं। इसके अलावा 3D फोन की सारी खूबियां तो इसमें हैं ही।


सैमसंग डब्लू 960
ऊपर चर्चा किए गए अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले यह एक ऐसा फोन है जो एंड्राएड पर काम नहीं करता है। यूजर चाहे तो 3D और 2D इंटरफेस के बीच आवाजाही कर सकते हैं। इस फोन में 3.2 इंच का डिस्प्ले है। यह 3D डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन माना जाता है। अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले इसका कैमरा थोड़ा कमजोर है। इसमें 3.2 मेगापिक्सेल आटोफोकस कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed