फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Before the kidnapping, then the mass rape

पहले अपहरण, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 24 May 2014 01:29 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Sat, 24 May 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
छह युवकोें द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना को दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार देर शाम तक सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामला दो दिन पुराना है। खास बात यह है कि आरोपियों ने युवती का अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

दरअसल, नाबालिग लड़की बुधवार दोपहर किसी काम से मुरथल अड्डा चौक पर खड़ी थी। इसी समय यहां एक कार में सवार छह युवक आते हैं और लड़की का अपहरण कर फरार हो जाते हैं। देर शाम किसी तरह से नाबालिग अपने घर पहुंचती है और आपबीती सुनाती है। उसने बताया कि उसके साथ अमन, सोनू निवासी लिवासपुर, सुमित, मोहित निवासी कबीरपुर और इनके दो साथियों ने अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर परिजन लड़की को लेकर गुरुवार को महिला पुलिस थाना पहुंचे। यहां पर पीड़िता की शिकायत पर चार को नामजद करते हुए उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म तथा अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने सभी छह आरोपियों को बहालगढ़ चौक और कबीरपुर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से चार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करा मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed