फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Beat deadlock

गतिरोध से आगे निकलें

Thu, 27 Nov 2014 07:54 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
Beat deadlock

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन भारत-पाकिस्तान में रिश्तों की बर्फ पिघली और लगभग अंतिम क्षणों में सिर्फ ऊर्जा समझौते पर सहमति बन पाई, तो इसी से समझा जा सकता है कि स्थापना के करीब तीन दशक बाद भी यह क्षेत्रीय संगठन लक्ष्यों से कितना दूर खड़ा है। दक्षिण एशिया के आठ देशों को मिलाकर यह संगठन बना है, पर शुरुआत से ही इस पर भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्तों की छाया इस कदर पड़ी है कि कई बार दक्षेस इस गतिरोध का बंधक बना नजर आता है।

विज्ञापन


इसमें शक नहीं कि इस बार पाकिस्तान का रवैया शुरू से असहयोग भरा था। नवाज शरीफ ने पहले भारत द्वारा लाए गए सड़क और रेलमार्ग प्रस्तावों पर मंजूरी देने से आनाकानी की; जिन पर अब तीन महीने बाद विदेश मंत्रियों के स्तर पर फैसला होना है, बाद में आतंकवाद पर चुप्पी साधकर अपना इरादा और साफ कर दिया, जबकि बैठक का पहला दिन मुंबई हमले की आठवीं वर्षगांठ था, और भारत के साथ अफगानिस्तान तथा श्रीलंका के राष्ट्रपतियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता मंच से दोहराई।
विज्ञापन


पर ऐसी बैठकों में खुद हमें भी एक जिम्मेदार राष्ट्र की तरह व्यवहार करना चाहिए। ठीक है कि दक्षेस के कई देशों के साथ हमारे दोतरफा रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं; इस बार भी नेपाल के साथ कई समझौते हुए हैं। पर बड़े भाई जैसा व्यवहार करने के बजाय सबको साथ लेकर चलना अच्छा होगा। यह जरूर थोड़ा आश्वस्तकारी है कि चीन को पर्यवेक्षक के बजाय दक्षेस का सदस्य बनाने का पाकिस्तान का प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ा, पर इस तथ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती कि कई सदस्य देश दक्षेस में चीन की बड़ी भूमिका के हिमायती हैं। लिहाजा जरूरी यह है कि आपसी राजनीतिक विवादों को दरकिनार कर दक्षिण एशियाई आर्थिक सहयोग को गति देने के लिए काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षेस देशों का आपसी व्यापार आज कुल जीडीपी के एक प्रतिशत से अधिक नहीं है, जबकि आर्थिक मामले में इससे छोटे आसियान देशों का आपसी व्यापार इनकी कुल जीडीपी का करीब 10 फीसदी है! ऊर्जा समझौते को मंजूरी बिजली के क्षेत्र में साझा सहयोग के लिहाज से वाकई बहुत महत्वपूर्ण है, पर इससे आगे दक्षेस बैंक और साझा सैटेलाइट स्थापित करने तथा स्वास्थ्य और व्यापार को गति देने के लिए बहुत काम करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed